LPG गैस सिलेंडर के दाम आज से सस्ता, बिहार चुनाव के बीच पटना से दिल्ली तक राहत

Picture of Live Dainik

Live Dainik

November 1, 2025

अमेरिका-इजराइल-ईरान युद्ध के बीच रसोई गैस के दाम में बढ़ोतरी,कमर्शियल LPG अब ₹2000 के पार

डेस्कः हर महीने की एक तारीख को घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में बदलाव होता है। बिहार में हो रहे विधानसभा चुनाव के बीच कॉमर्शियल सिलेंडर के उपभोक्ताओं को राहत मिली है, जबकि घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं आया है। पटना से लेकर दिल्ली तक गैस सिलेंडर के दाम में 5 रुपये की कटौती की गई है। दिल्ली में 19 किलो वाला एलपीजी सिलेंडर आज से 1590.50 रुपये मिलेगा। पहले यह 1595.50 रुपये का था। कोलकाता में अब 1700.50 रुपये की जगह 1694 में मिलेगा। यहां 6.50 रुपये की राहत मिली है।

जेमिमा रोड्रिग्स को क्यों किया जा रहा है ट्रोल ? बाइबिल का जिक्र करने पर क्यों हो रही है टारगेट?
कमर्शियल गैस सिलेंड की कीमतों में कितना इजाफा
आईओसीएल की वेबसाइट के अनुसार नवंबर के महीने में कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में चारों महानगरों में 4.5 रुपए से 6.5 रुपए तक गिरावट देखने को मिली है। देश की राजधानी दिल्ली और मुंबई में कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में 5 रुपए प्रति गैस सिलेंडर की गिरावट देखी गई है। जिसके बाद दोनों महानगरों में कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतें क्रमश: 1,590.50 रुपए और 1,542 रुपए प्रति गैस सिलेंडर हो गई हैं। सबसे ज्यादा गिरावट कोलकाता में 6.5 रुपए की देखी गई। जहां पर कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम 1,694 रुपए हो गए हैं। वहीं सबसे कम 4.5 रुपए की गिरावट दक्षिण भारत के सबसे बड़े महानगर चेन्नई में देखी गई है।जिसके बाद यहां यहां पर कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम 1,750 रुपए पर आ गई हैं।

See also  Messi Hatrick : FIFA World Cup 2026 में अर्जेंटिना के सुपरस्टार ने रचा इतिहास, बेल्जियम के खिलाफ हैट्रिक

देवउठनी एकादशी कल, जान लें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त, मंत्र, भोग, आरती से लेकर सबकुछ
घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं
वहीं दूसरी ओर देश के चारों महानगरों में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है। आखिरी बार कोई बदलाव 8 अप्रैल 2025 को देखने को मिला था। तब घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में 50 रुपए की बढ़ोतरी देखने को मिली थी। उसके बाद देश की राजधानी दिल्ली में घरेलू गैस सिलेंडर के दाम 853 रुपए हो गए थे। कोलकाता में घरेलू गैस सिलेंडर के दाम तभी से 879 रुपए बने हुए हैं। इसके अलावा मुंबई में घरेलू गैस सिलेंडर के दाम 852.50 रुपए देखने को मिल रहे हैं। चेन्नई में घरेलू एलपीजी की कीमतें 868.50 रुपए प्रति गैस सिलेंडर देखी जा रही हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now