रांचीः चक्रवाती तूफान मोंथा का असर राजधानी रांची समेत पूरे झारखंड में दिख रहा है। मंगलवार दोपहर से ही रांची में बारिश शुरू हो गई। मौसम विभाग के अनुसार, रांची में 12 एमएम बारिश हुई। 29 अक्टूबर को भी रांची और उसके आसपास के क्षेत्रों में भारी बारिश होने की संभावना है। 31 अक्टूबर तक बारिश के साथ कहीं-कहीं गर्जन, वज्रपात के साथ 60 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। रांची जिला प्रशासन ने तूफान से किसानों को अधिक नुकसान होने की संभावना जताई है। इसे देखते हुए प्रशासन ने एडवाइजरी जारी की है। किसानों को फसल का नुकसान न हो, इसलिए उसे सुरक्षित रहने की सलाह दी गई है।
हजारीबाग वन-भूमि घोटाले में बीजेपी विधायक प्रदीप प्रसाद भी आरोपी: एसीबी जांच तेज
प्रशासन ने कहा है कि जिन खेतों में धान, मक्का या अन्य फसलें कटाई के लिए तैयार हैं, उन्हें तुरंत न काटें। कटी फसल को खेतों से हटाकर सुरक्षित स्थान पर रखें। यदि फसल हवा में गिर गई हो, तो उसे ढंककर रखें, ताकि वर्षा से सुरक्षित रहे। फसल को प्लास्टिक शीट या तिरपाल से ढंके। इसके बावजूद फसल को नुकसान होता है तो इसकी सूचना टॉल फ्री नंबर 14447 पर दें। फसल का फोटो खींचकर मोबाइल नंबर 9431427940 पर इसकी सूचना दें।
बोकारो में आईआरबी जवान की गोली मारकर हत्या, मामूली कहासुनी पर चलाई गोली..चास-बोकारो बाईपास पर हंगामा
मौसम केंद्र के प्रभारी अभिषेक आनंद ने बताया कि 29 अक्टूबर को सिमडेगा, गुमला, प सिंहभूम, खूंटी, लोहरदगा, लातेहार, रांची, साहिबगंज, गोड्डा व दुमका सहित संताल के कई जिलों में बारिश हो सकती है। 30 अक्टूबर को पलामू, गढ़वा, लातेहार, कोडरमा, रामगढ़, हजारीबाग, रांची, खूंटी, गुमला, लोहरदगा, बोकारो और गिरिडीह में कई स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है। 31 अक्टूबर को दुमका, गोड्डा, पाकुड़ और साहिबगंज में बारिश की संभावना है।




