- Advertisement -
nashacm1nashacm1
- Advertisement -
nashacmaadnashacmaad
- Advertisement -
krishi vyapar mela 2026

एड गुरु पद्मश्री पीयूष पांडे का निधन, ‘अब की बार-मोदी सरकार’ का दिया था नारा

Picture of Live Dainik

Live Dainik

October 24, 2025

एड गुरु पद्मश्री पीयूष पांडे का निधन, 'अब की बार-मोदी सरकार' का दिया था नारा

डेस्कः देश के मशहूर ऐड गुरु पद्मश्री विजेता पीयूष पांडेय का निधन हो गया है। उन्होंने विज्ञापन की दुनिया में नए रंग भरे थे और उनके कई कैंपेन तो बेहद चर्चित रहे और घर-घर में ब्रांड्स की पहचान बनी।भारतीय विज्ञापन जगत की आत्मा और चेहरे को बदलने वाले प्रखर व्यक्तित्व पीयूष पांडे का गुरुवार को 70 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है।वह 2023 से विज्ञापन की दुनिया से दूर थे। वे मिले सुर मेरा तुम्हारा से लेकर अब की बार मोदी सरकार जैसे कैंपेन का हिस्सा रहे थे।

आंध्रप्रदेश के कुरनूल में भीषण सड़क हादसा, बाइक से टक्कर के बाद बस में लगी आग, 20 यात्री जिंदा जले

उन्होंने एजेंसी ओगिल्वी इंडिया में चार दशक से ज्यादा समय बिताया। जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि पीयूष पांडे 1982 में ओगिल्वी में शामिल हुए, कुछ समय तक क्रिकेटर, चाय चखने वाले और निर्माण मजदूर के रूप में काम करने के बाद उन्होंने 27 साल की उम्र में, उन्होंने अंग्रेज़ी के प्रभुत्व वाली विज्ञापन इडस्ट्री में एंट्री की और उसे हमेशा के लिए बदल दिया। एशियन पेंट्स “हर खुशी में रंग लाए”, कैडबरी “कुछ खास है”, फेविकोल और हच जैसे ब्रांडों के लिए उन्होंने विज्ञापन बनाया है। इसके अलावा उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी का ‘अब की बार, मोदी सरकार’ नारा दिया।

See also  मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शिव के शरण में, पत्नी कल्पना सोरेन के साथ उज्जैन में किया महाकाल का दर्शन

मैथिली ठाकुर ने किया ‘पाग’ का अपमान, BJP विधायक केतकी सिंह ने मिथिला के सम्मान को फेंक दिया
बता दें कि पीयूष पांडे का जन्म 1955 में जयपुर के एक परिवार में हुआ। वह 9 भाई बहन थे, जिमें सात बहनें और दो भाई थे।पीयूष पांडे के भाई प्रसून पांडे जाने माने डायरेक्टर हैं। जबकि बहन ईला अरुण भी सिंगर और एक्ट्रेस हैं।पीयूष पांडे के पिता एक बैंक में नौकरी करते थे। वहीं उन्होंने कई साल क्रिकेट भी खेला।उन्हें एलआईए लीजेंड अवार्ड (2024) और पद्म श्री पुरस्कार (2016) से सम्मानित किया गया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now