डेस्कः शुक्रवार की सुबह आंध्रप्रदेश के कुरनूल में हैदराबाद-बेंगलुरु हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हुआ है। चिन्णाटेकुर इलाके में शुक्रवार तड़के बस में आग लगने से 20 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जाता है कि बस में करीब 40 लोग सवार थे, 10 से 12 लोगों ने आग लगने के बाद बस से कूदकर अपनी जान बचाई। इस हादसे में कई लोग गंभीर रूप से घायल भी हो गए है।
मैथिली ठाकुर ने किया ‘पाग’ का अपमान, BJP विधायक केतकी सिंह ने मिथिला के सम्मान को फेंक दिया
यह हादसा कल्लूर मंडल के चिन्नाटेकुरु गांव के पास उस समय हुआ, जब हैदराबाद से बेंगलुरु जा रही बस एक बाइक से टकरा गई। बाइक बस के नीचे फंस गई और उसमें ब्लास्ट हो गया, जिसके तुरंत बाद पूरी बस में आग फैल गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह हादसा शुक्रवार तड़के करीब 3 बजे हुआ, जब बस बेंगलुरु की ओर जा रही थी। हादसे के वक्त इलाके में भारी बारिश हो रही थी, जिससे सड़क फिसलन भरी थी।
बाहुबली मुन्ना शुक्ला की बेटी और RJD उम्मीदवार शिवानी को मिली गोली मारने की धमकी, पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा
बस में 40 यात्री सवार थे
बस में लगभग 40 यात्री सवार थे। बाइक के ब्लास्ट के बाद कुछ ही पलों में बस आग की लपटों में घिर गई। हालांकि, करीब 12 यात्री आपातकालीन द्वार (इमरजेंसी एग्जिट) से किसी तरह बाहर निकलने में सफल रहे। स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और पुलिस व फायर ब्रिगेड को सूचना दी। लेकिन जब तक दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे, बस पूरी तरह जल चुकी थी।
हादसे की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि कई शव इतनी बुरी तरह झुलस गए कि उनकी पहचान करना मुश्किल हो गया।घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।डॉक्टरों के अनुसार, कुछ घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है।











