रांचीः रविवार को खुशनुमा मौसम का मजा लेने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपनी पत्नी और गांडेय विधायक कल्पना सोरेन के साथ रांची भ्रमण पर निकले। रांची शहर से दूर मुख्यमंत्री अपनी पत्नी के साथ जोन्हा फॉल गए और तस्वीरें खिंचवाई। कल्पना सोरेन ने इस दौरान अमरूद का भी स्वाद चखा। भ्रमण के दौरान आम लोगों से भी मुख्यमंत्री ने मुलाकात की और उनकी समस्याओं का निपटारा करने का अधिकारियों को निर्देश दिया।
आज हेमन्त जी के साथ रांची जिले स्थित जोन्हा फ़ॉल जाने का अवसर मिला।
प्रकृति की मनमोहक वादियों के बीच कुछ सुकून के पल बिताए, स्थानीय फलों का स्वाद लिया और स्थानीय लोगों से बातचीत भी हुई।
जोन्हा फ़ॉल की प्राकृतिक सुंदरता हर किसी को अपनी ओर आकर्षित करती है।आप सभी जरूर आयें और… pic.twitter.com/JydhlMzlpa
— Kalpana Murmu Soren (@JMMKalpanaSoren) June 28, 2026
राज्य में पर्यटक को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री खुद सामने आये। पर्यटन ब्रांड एंबेस्टर के तौर पर मुख्यमंत्री ने कार चलाते हुए वीडियो के माध्यम से पर्यटकों को झारखंड की सुंदरता दिखाई और उन्हें राज्य में आने का न्यौता दिया। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि आज रांची शहर से कुछ ही दूरी पर स्थित जोन्हा फ़ॉल की हरी-भरी वादियों के बीच कुछ पल बिताने का अवसर मिला। इस बीच वहां फलों का भी आनंद लिया और स्थानीय लोगों से बातचीत भी हुई
प्रकृति की गोद में बहती निर्मल जलधारा, घने जंगलों की हरियाली और पहाड़ों का शांत सौंदर्य बार-बार यह एहसास कराता है कि झारखंड प्रकृति का अनुपम उपहार है।यह हमारी साझी धरोहर है, जिसे सहेजना और संरक्षित रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। झारखंड के किसी भी कोने में आप चले जाइए, प्रकृति अपने अलग-अलग रंगों में आपका स्वागत करती दिखाई देगी। झारखंड की इस अनुपम धरती पर सभी सैलानियों का हार्दिक स्वागत है, जोहार।


