बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन को एक और झटका, RJD उम्मीदवार श्वेता सुमन का नामांकन रद्द

Picture of Live Dainik

Live Dainik

October 22, 2025

बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन को एक और झटका, RJD उम्मीदवार श्वेता सुमन का नामांकन रद्द

पटनाः बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन के लिए राह मुश्किलें होती जा रही है, एक के बाद एक झटके महागठबंधन को लग रहा है। चुनाव आयोग ने कैमूर के मोहनियां से आरजेडी उम्मीदवार श्वेता सुमन का नामांकन रद्द कर दिया है। चुनाव आयोग ने श्वेता सुमन को उत्तर प्रदेश की मूल निवासी मानते हुए उनका नामांकन अमान्य करार दिया है।

प्रशांत किशोर की पार्टी के प्रत्याशी के काफिले पर हमला, पथराव में स्कार्पियो का शीशा टूटा
श्वेता सुमन ने मोहनिया सीट से नामांकन दाखिल किया था, लेकिन भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने चुनाव आयोग से शिकायत की थी कि श्वेता बिहार की मूल निवासी नहीं हैं। बीजेपी का आरोप था कि श्वेता उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले की रहने वाली हैं और बिहार की किसी आरक्षित सीट पर चुनाव लड़ने के लिए यहां का मूल निवासी होना जरूरी है।

जीविका दीदीयों सरकारी कर्मचारी का मिलेगा दर्जा, तेजस्वी यादव का बड़ा चुनावी वायदा
चुनाव आयोग ने बीजेपी की शिकायत पर गौर किया और श्वेता सुमन के डॉक्यूमेंट्स की जांच की। जांच में पाया गया कि श्वेता ने 2020 के चुनाव में भी मोहनिया से नामांकन दाखिल किया था, जिसमें उन्होंने अपना पता उत्तर प्रदेश के चंदौली, सकलडीहा विधानसभा के रूप में दर्ज कराया था। हालांकि, इस बार उन्होंने बिहार का पता दिया था, लेकिन चुनाव आयोग ने इसे पर्याप्त सबूत नहीं माना और उनका नामांकन रद्द कर दिया।

See also  बिहार में चुनाव से पहले कांग्रेस 5 लाख महिलाओं को सेनेटरी पैड बांटेगी, कवर पर राहुल गांधी की फोटा, BJP ने बोला हमला

कांग्रेस उम्मीदवार ऋषि मिश्रा ने रोकी मंत्री और बीजेपी प्रत्याशी जीवेश मिश्रा की स्कार्पियों, जाले में वोटरों के बीच घड़ी बांटने का लगाया आरोप
‘डरी हुई है बीजेपी और उसके उम्मीदवार’
नामांकन रद्द होने पर नाराजगी जताते हुए श्वेता सुमन ने कहा, ‘बीजेपी और उनके उम्मीदवार को मुझ से, मेरी पार्टी और आरजेडी की सरकार के आने का डर है। इसलिए वह अन्याय कर रहे हैं। सोच लीजिए एक व्यक्ति को चुनाव नहीं लड़ने दिया जा रहा, लोकतंत्र में ये अधिकार नहीं।’

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now