पटनाः बिहार में विधानसभा का चुनाव दो चरणों में होने जा रहा है। चुनाव की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है राजनीतिक सरगर्मी बढ़ते जा रही है तो चुनाव में अलग-अलग पार्टियां वायदों की झड़ी लगा रही है। इसी बीच बुधवार को बिहार के नेता प्रतिपक्ष और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने प्रेस कांफ्रेंस कर बड़ा एलान कर दिया। उन्होंने कहा कि महागठबंधन की सरकार बनने पर जीविका दीदीयों को सरकारी कर्मचारी का दर्जा दिया जाएगा। इसके अलावा उनके लोन का ब्याज माफ किया जाएगा और ब्याज मुक्त लोन दिया जाएगा। इसके अलावा भी उन्होंने कई वादे किए हैं।
#WATCH | पटना: राजद नेता और राघोपुर विधानसभा सीट से पार्टी के उम्मीदवार तेजस्वी यादव ने कहा, “… प्रति माह 2.5 हजार सालाना 30 हजार और 5 साल का 1.5 लाख रुपया माई बहन योजना के तहत महागठबंधन की सरकार बनने पर दिया जाएगा। हमने पहले भी घोषणा की है कि बेटी(BETI) योजना, मां(MAA) योजना… pic.twitter.com/RY0WFOm8p1
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 22, 2025
वित्त मंत्री ने वाणिज्य कर अधिकारी को सस्पेंड करने का आदेश दिया, मामला सामने आने पर राधाकृष्ण किशोर हुए हैरान
तेजस्वी यादव ने कहा कि हमने पहले एक ऐतिहासिक घोषणा की थी कि जिन परिवारों के पास सरकारी नौकरियां नहीं हैं, उन परिवारों में एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी दी जाएगी। आज हम फिर एक ऐतिहासिक घोषणा करने जा रहे हैं। जीविका दीदीयों का जितना शोषण इस सरकार में हुआ है, शायद ही कभी हुआ होगा।उन्होंने कहा कि हम अपनी यात्रा के दौरान कई जिलों में घूमकर आए और हर जगह हमें जीविका दीदीयों का समूह मिलता था। सभी जीविका दीदीयों के प्रति हमारा सम्मान है और उन्हें उनका अधिकार व सम्मान दिलाना हमारी जिम्मेदारी है।
#WATCH | पटना: राजद नेता और राघोपुर विधानसभा सीट से पार्टी के उम्मीदवार तेजस्वी यादव ने कहा, “… दूसरी सबसे बड़ी घोषणा जो आज की ऐतिहासिक घोषणा होने जा रही है… संविदा कर्मियों के साथ शोषण हो रहा है… कभी भी बिना कारण बताए उनकी सेवा समाप्त कर दी जाती है… वेतन से हर महीने 18%… pic.twitter.com/iuXOPZlf7y
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 22, 2025
कांग्रेस उम्मीदवार ऋषि मिश्रा ने रोकी मंत्री और बीजेपी प्रत्याशी जीवेश मिश्रा की स्कार्पियों, जाले में वोटरों के बीच घड़ी बांटने का लगाया आरोप
सरकारी कर्मचारी का दर्जा
यादव ने कहा कि हमने वैज्ञानिक तौर पर अध्ययन करके निर्णय लिया है कि जितनी सीएम जीवीका दीदीयां हैं, उन सभी को स्थायी सरकारी कर्मचारी का दर्जा देकर उनके वेतन को हम 30,000 रुपये प्रतिमाह करेंगे। ये कोई मामूली घोषणा नहीं है बल्कि कई वर्षों से हमारी जीवीका दीदीयों की मांग रही है कि उन्हें स्थायी किया जाए।
नीतीश कुमार BJP की महिला उम्मीदवार को पहनाने लगे माला तो संजय झा ने रोका, मुख्यमंत्री ने कहा- ‘गजब आदमी है भाई’
प्रतिमाह 2 हजार भत्ता देने का वादा
राजद नेता ने कहा कि बिना जीवीका दीदीयों के कोई काम संपन्न नहीं हो पाता, लेकिन उन्हें क्या मिलता है? जितनी भी जीविका दीदीयों द्वारा लिए गए लोन के सूद को भी माफ किया जाएगा। जीविका दीदीयों को 2 वर्ष तक ब्याज मुक्त ऋण दिया जाएगा। जीविका समूह की दीदीयों को अन्य सरकारी कार्यों के निष्पादन के लिए प्रतिमाह 2 हजार भत्ता भी दिया जाएगा।इसके अलावा जीविका कैडर में सम्मिलित सभी महिलाओं के लिए पांच-पांच लाख की बीमा, समूह के अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष के लिए भी मानदेय का एलान किया गया है। यहीं नहीं, माई-बहिन योजना के अंतर्गत मिलने वाला लाभ अलग से देने का वादा किया गया है।





