कॉलेज वाशरूम के अंदर खींची जा रही थी छात्राओं की फोटो, सफाईकर्मी के मोबाइल मिली अश्लील फोटो

Picture of Live Dainik

Live Dainik

October 19, 2025

sextortion

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के एक प्राइवेट कॉलेज में वाशरूम जाने वाली छात्राओं की चोरी-छिपे फोटो खींची जा रही थी। कुछ छात्राओं को इसका शक हुआ। उन्होंने कॉलेज प्रबंधन से इसकी शिकायत की। इसके बाद कर्मचारी को बुलाकर उसका मोबाइल चेक किया गया।

मोबाइल की गैलरी में वॉशरूम जाने वाली कई छात्राओं की फोटो मिली। फोटो देख सब दंग रह गए। कॉलेज की छात्राओं में इसे लेकर गुस्सा है। छात्राओं की शिकायत पर कॉलेज प्रशासन ऐक्शन में आया। सहायक कुलसचिव ने आरोपी कर्मचारी के खिलाफ थाने में एफआईआर दर्ज करा दी है।

बिहार चुनाव में बचे मात्र 20 दिन, महागठबंधन में तेजस्वी के सीएम फेस पर अब भी संशय; सीट पर कलह

अब पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है। मामला, लखनऊ के मड़ियांव थाना क्षेत्र का है। क्षेत्र में एक प्राइवेट कॉलेज है। मिली जानकारी के अनुसार कॉलेज की कुछ छात्राओं ने शिकायत की थी कि जब वे वॉशरूम जाती हैं तो एक सफाई कर्मचारी की गतिविधियां संदिग्ध होती हैं। उन्हें शक है कि कर्मचारी वॉशरूम में उनकी फोटो खींचता है।

See also  सावधान! दादी ने बनाई बच्चों की गैंग, पलभर में उड़ा देते हैं मोबाइल और पर्स; अब ढूंढ रही रांची पुलिस

छात्राओं की इस शिकायत पर कॉलेज में हड़कंप मच गया। अन्य छात्राएं भी इसे लेकर सशंकित हो गईं। छात्राओं ने कॉलेज प्रबंधन से इस मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की। इसके बाद कॉलेज प्रबंधन ऐक्शन में आया। कर्मचारी को बुलाकर उसका मोबाइल चेक किया गया।

VIP से जीतने वाले NDA का समर्थन करेंगे, दावा कर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बद्री पूर्वे का इस्तीफा

बताया जा रहा है कि कॉलेज के सफाई कर्मचारी से उसका मोबाइल मांगा गया। इतने से ही उसके चेहरे पर डर छा गया। कर्मचारी से मोबाइल लेकर उसकी गैलरी चेक की गई तो उसमें वॉशरूम जाने वाली कुछ छात्राओं की फोटो मिली। यह सब देखकर कॉलेज प्रबंधन के लोग भी दंग रह गए। उन्होंने कर्मचारी से पूछताछ की। इसके बाद तय किया गया कि मामले की शिकायत पुलिस की जाए ताकि इसकी पूरी जांच हो सके और कार्रवाई हो।

इसके बाद कॉलेज के सहायक कुलसचिव ने थाने जाकर मामले में एफआईआर दर्ज कराई। कॉलेज के सहायक कुलसचिव की तहरीर पर केस दर्ज कर पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की है। आरोपी कर्मचारी लखनऊ के अलादातपुर सिंहामऊ का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि उसके मोबाइल में वॉशरूम जाने वाली कई छात्राओं की फोटो मिली है। उसपर लगे आरोपों की पुष्टि के बाद कॉलेज प्रबंधन ने सख्त रुख अपनाया। सहायक कुलसचिव ने आरोपी कर्मचारी के खिलाफ थाने में तहरीर दी।

See also  देवउठनी एकादशी आज, जान लें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त, मंत्र, भोग, आरती से लेकर सबकुछ

खुलने लगी महागठबंधन की गांठे, कांग्रेस की सीटों पर RJD उतार रही प्रत्याशी; तनातनी बढ़ी

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now