JPSC के पूर्व अध्यक्ष एल. खियांग्ते को CID ने किया गिरफ्तार, तीन दिन से चल रही थी पूछताछ

Picture of Live Dainik

Live Dainik

August 10, 2026

रांची: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं की जांच के बीच बड़ी कार्रवाई हुई है। JPSC के पूर्व अध्यक्ष एल. खियांग्ते को CID ने गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक, CID की टीम पिछले कुछ दिनों से खियांग्ते से मामले को लेकर पूछताछ कर रही थी। इससे पहले उनसे लगातार कई घंटे पूछताछ की गई थी। जांच एजेंसी का फोकस JPSC की परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों, परीक्षा संचालन के लिए एजेंसी के चयन और अन्य प्रक्रियाओं से जुड़े सवालों पर है।

इस मामले में CID पहले ही JPSC कार्यालय और खियांग्ते के आवास समेत कई स्थानों पर छापेमारी कर दस्तावेज और डिजिटल साक्ष्य जब्त कर चुकी है। मामले में अब तक कई लोगों की गिरफ्तारी भी हो चुकी है।

खियांग्ते ने इससे पहले JPSC अध्यक्ष पद से इस्तीफा देते हुए कहा था कि स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच के लिए उनका पद से हटना उचित है।Screenshot 2026 08 10 145342

See also  खूंटी में करकरी नदी पर निर्माणाधीन पुल पर फंसे छह मजदूरों का रेस्क्यू, NDRF ने बचाई जान
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now