गुमला में पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में मासिक अपराध समीक्षा बैठक आयोजित, त्योहारों व नक्सल विरोधी अभियानों को लेकर दिए गए सख्त निर्देश

Picture of Live Dainik

Live Dainik

October 16, 2025

गुमला: पुलिस अधीक्षक गुमला की अध्यक्षता में आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय, चंदाली स्थित सभागार में मासिक अपराध समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) गुमला, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चैनपुर व गुमला, नवप्रोन्नत/परिविक्ष्यमान पुलिस उपाधीक्षक, अंचल निरीक्षक, सभी थाना प्रभारी और शाखा प्रभारी उपस्थित रहे।

बैठक की शुरुआत दीपावली और छठ पर्व को लेकर सुरक्षा तैयारियों की विस्तृत समीक्षा से हुई। इस दौरान पूजा पंडालों, मेले, यातायात व्यवस्था, विसर्जन स्थल, छठ घाटों पर सीसीटीवी कैमरे, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था और गोताखोरों की तैनाती जैसी तैयारियों पर विशेष चर्चा की गई। पुलिस अधीक्षक ने त्योहारों के दौरान शांति व कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी थाना प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

गंभीर अपराधों जैसे हत्या, बलात्कार, POCSO, SC/ST, लूट, डकैती, अपहरण, मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध खनन जैसे मामलों की समीक्षा की गई। पुलिस अधीक्षक ने निर्देश दिया कि ऐसे सभी मामलों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

See also  प्रेमिका से शादी के लिए पत्नी को मार डाला, जमीन के अंदर गाड़ दिया शव

WhatsApp Image 2025 10 16 at 15.45.32 WhatsApp Image 2025 10 16 at 15.45.31

साथ ही सूचना अधिकार अधिनियम, जन शिकायत समाधान, पारपत्र और चरित्र सत्यापन से संबंधित लंबित आवेदनों के शीघ्र निष्पादन का आदेश दिया गया। सभी थाना प्रभारियों को लंबित वारंट, कुर्की, गैर-तामिला वारंट, लाल वारंट और स्थायी वारंटों के 100 प्रतिशत निष्पादन का निर्देश दिया गया।

बैठक में अप्राकृतिक मृत्यु के मामलों की समीक्षा करते हुए ऐसे मामलों में अविलंब प्राथमिकी दर्ज करने और त्वरित अनुसंधान का आदेश दिया गया। सड़क सुरक्षा नियमों के पालन के लिए जन-जागरूकता अभियान चलाने, डायन प्रथा, मानव तस्करी, पलायन और महिलाओं से संबंधित अपराधों की रोकथाम हेतु भी विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए गए।

अपराध समीक्षा बैठक के बाद जुलाई और अगस्त 2025 में गुमला जिले में हुए दो बड़े नक्सल विरोधी अभियानों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पुलिस पदाधिकारियों और जवानों को सम्मानित किया गया। इनमें 26 जुलाई 2025 को घाघरा थाना क्षेत्र के लवादाग जंगल में जेएमएमपी (JJMP) नक्सलियों के खिलाफ हुई मुठभेड़ और 5 अगस्त 2025 को कामडारा थाना क्षेत्र के कोनसा, लतरा, जेराटोली, चंगाबारी जंगल क्षेत्र में पीएलएफआई (PLFI) नक्सलियों के खिलाफ हुई कार्रवाई में शामिल जवानों को महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक, झारखंड, रांची द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

See also  चतरा में दो पूर्व उग्रवादियों की गोली लगने से मौत, दो पक्षों में आपसी विवाद में फायरिंग

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now