बिहार चुनावः आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों की लिस्ट जारी, बबलू कुमार कुम्हरार से प्रत्याशी

Picture of Live Dainik

Live Dainik

October 15, 2025

aap-bihar

बिहारः बिहार विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की ओर से उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी गई है। उम्मीदवारों की सूची में कुम्हरार विधानसभा क्षेत्र से बबलू कुमार उर्फ बबलू प्रकाश को प्रत्याशी घोषित किया गया है।

बबलू कुमार ने पार्टी नेतृत्व पर विश्वास जताते हुए कहा कि मैं आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल, बिहार प्रभारी अजेश यादव, सह प्रभारी अभिनव राय, एवं प्रदेश अध्यक्ष राकेश यादव का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ, जिन्होंने मुझ पर भरोसा जताया।

न्यूटन से भी तेज दिमाग! लड़के ने खोजा हवा खाने का ऐसा जुगाड़, लोग बोले- ‘इसे कहते हैं असली इनोवेशन!’

उन्होंने आगे कहा कि कुम्हरार की जनता वर्षों से विकास की राह देख रही है। इस क्षेत्र को अब ईमानदार राजनीति और असली जनसेवा की जरूरत है। मैं अपने क्षेत्र की जनता के हर दुख-दर्द, सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के मुद्दों को विधानसभा तक ले जाने के लिए संकल्पित हूँ।

See also  हिमांशु सिंह हत्याकांड के मुख्य आरोपी विश्वनाथ मंडल उर्फ बोदरा पर इनाम घोषित, सूचना देने वाले का नाम रखा जाएगा गुप्त

बबलू कुमार ने कहा कि वे इस चुनाव को जनता बनाम भ्रष्ट व्यवस्था की लड़ाई मानते हैं। हम राजनीति में बदलाव के लिए आए हैं, मलाई खाने के लिए नहीं। दिल्ली और पंजाब की तरह बिहार में भी ईमानदारी और विकास का मॉडल लागू करेंगे। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी बिहार में ईमानदार उम्मीदवारों की पूरी टीम लेकर मैदान में उतरी है और यह चुनाव नए बिहार की नींव रखेगा।

तेजस्वी तीसरी बार राघोपुर से ठोकेंगे ताल, नॉमिनेशन के बाद रोज 15 चुनावी सभाएं; मुकेश सहनी होंगे साथ

aap-bihar1

aap-bihar

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now