न्यूटन से भी तेज दिमाग! लड़के ने खोजा हवा खाने का ऐसा जुगाड़, लोग बोले- ‘इसे कहते हैं असली इनोवेशन!’

desi-jugad

Viral Video : भारतीयों के देसी जुगाड़ अक्सर सोशल मीडिया पर तहलका मचा देते हैं और कई बार तो ये बड़ी-बड़ी तकनीकों को भी पीछे छोड़ देते हैं। हाल ही में ऐसा ही एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिसमें गर्मी से राहत पाने के लिए अपनाया गया अनोखा तरीका लोगों को खूब अजीब लग रहा है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि जब एक पंखे से कई लोग हवा खाने की कोशिश करते हैं, तब कैसे जुगाड़ी दिमाग काम आता है। दो लड़के पंखे के सामने लेटे हैं और दोनों ही पंखे को अपनी ओर मोड़ने की कोशिश कर रहे हैं। तभी उनमें से एक लड़के को गुस्सा आता है और वह अपने पैजामे को पंखे पर इस तरह बांध देता है कि हवा पैजामे की दोनों टांगों से होकर सीधे दोनों तक पहुंचती है।

तेजस्वी तीसरी बार राघोपुर से ठोकेंगे ताल, नॉमिनेशन के बाद रोज 15 चुनावी सभाएं; मुकेश सहनी होंगे साथ

इस मजेदार जुगाड़ को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं. वीडियो को @anujd4224 नाम के एक्स हैंडल से शेयर किया गया है और कैप्शन में लिखा है- “ये तकनीक भारत से बाहर नहीं जानी चाहिए”

अब तक इस वीडियो को 94 हजार से अधिक बार देखा जा चुका है और हजारों प्रतिक्रियाएं मिल चुकी हैं। एक यूजर ने कमेंट किया, “जो दिमाग भारतीयों के पास है, वो कहीं और नहीं मिलेगा,” तो वहीं दूसरे ने लिखा, “यह निंजा टेक्निक वाकई पेटेंट कराने लायक है।”

गढ़वा में चप्पल पहनकर स्कूल आने की मिली ऐसी सजा, 12वीं की छात्रा ने तोड़ दिया दम

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now