रांची: घाटशिला उपचुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने कुल 40 नेताओं को स्टार प्रचारक घोषित किया है।
सूची में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, जुएल उरांव, अन्नपूर्णा देवी और संजय सेठ जैसे वरिष्ठ नेताओं के नाम शामिल हैं। इसके साथ ही ओडिशा और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भी भाजपा के प्रचार अभियान में हिस्सा लेंगे।
झारखंड भाजपा के शीर्ष नेताओं में प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, कार्यकारी अध्यक्ष एवं सांसद आदित्य साहू, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा और रघुवर दास के साथ-साथ चंपई सोरेन और मधु कोड़ा का नाम भी स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल किया गया है।




