- Advertisement -
CM-Plan AddCM-Plan Add

झारखंड में 2 से 5 अक्टूबर तक कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दवाब का असर

Heavy Rain Alert

रांचीः बुधवार शाम से झारखंड के कई हिस्सों में हो रही बारिश का दौर दशहरे के दिन भी जारी रहा। बंगाल की खाड़ी में बने लो प्रेशर एरिया के डिप्रेशन में तब्दील होने के बाद झारखंड के कई जिलो में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है। राजधानी रांची में अगले तीन दिनों तक हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होती रहेगी।

WhatsApp Image 2025 10 02 at 14.35.40 aab08ff8

हजारीबाग में भारी बारिश से छड़वा डैम के एक गेट में पानी का रिसाव, भारी संख्या में लोग मछली पकड़ने उतरे, प्रशासन भीड़ हटाने में जुटा
मौसम विभाग के अनुसार, 2 से 5 अक्टूबर तक झारखंड के सभी जिलों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है। जबकि कुछ जिलों में भारी बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। इस दौरान हवा की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे रह सकती है।

WhatsApp Image 2025 10 02 at 14.35.41 9744dc6d

2 अक्टूबर को इन जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश का अलर्ट
धनबाद
बोकारो
रामगढ़
रांची
लोहरदगा
गुमला
खूंटी
पूर्वी सिंहभूम
सरायकेला-खरसावां
पश्चिमी सिंहभूम
सिमडेगा
3 अक्टूबर के लिए येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी
उन्होंने कहा कि 3 अक्टूबर के लिए येलो अलर्ट और ऑरेंज अलर्ट दोनों जारी किया गया है। इस दिन झारखंड के उत्तर-पश्चिमी भाग में कहीं-कहीं पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। वहीं, उत्तर-पश्चिमी, उत्तर-मध्य एवं उससे सटे मध्य भागों में कहकीं-कहीं पर भारी वर्षा होने की संभावना है। इस दौरान कुछ जगहों पर 30 से 40 किमी की रफ्तार से आंधी चलेगी और गर्जन के साथ वर्षा-वज्रपात हो सकती है।
3 अक्टूबर को इन 3 जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट
चतरा
गढ़वा
पलामू
3 अक्टूबर को इन 6 जिलों में कहीं-कहीं होगी भारी बारिश
धनबाद
गिरिडीह
कोडरमा
लातेहार
बोकारो
हजारीबाग
4 अक्टूबर के लिए भी मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट
मौसम वैज्ञानिक ने कहा है कि 4 अक्टूबर के लिए भी येलो अलर्ट जारी किया गया है। राज्य के उत्तर-पश्चिमी और उत्तर-पूर्वी भागों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है।राज्य में कहीं-कहीं पर गर्जन और तेज हवाओं (गति 30 से 40 किमी प्रति घंटा) के साथ वज्रपात होने की संभावना है। इसलिए लोगों को सावधान और सतर्क रहने की जरूरत है।
Heavy Rain Alert: 4 अक्टूबर को इन जिलों में भारी वर्षा की संभावना
दुमका
गोड्डा
पाकुड़
साहिबगंज
चतरा
गढ़वा
पलामू

See also  रांची के पाबलो रेस्टोरेंट पर छापा,Birthday Party की आड़ में चल रहा था अवैध बार,हुक्का और शराब परोसने पर FIR

5 अक्टूबर को दुमका,गोड्डा, पाकुड़, साहिबगंज में कहीं-कहीं पर भारी बारिश की संभावना है।
उच्चतम तापमान में धीरे-धीरे आ सकती है गिरावट
मौसम केंद्र ने अपने बुलेटिन में कहा है कि राज्य में अगले 24 घंटे के दौरान अधिकतम तापमान में कोई बदलाव होने संभावना नहीं है।इसके बाद अगले 3 दिन में उच्चतम तापमान में धीरे-धीरे 3 से 5 डिग्री सेंटीग्रेड तक की गिरावट आ सकती है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now