दरभंगा रेलवे स्टेशन पर 9 बच्चें लिफ्ट में फंसे, मची अफरातफरी, ऐसे किया गया रेस्क्यू

Picture of Live Dainik

Live Dainik

October 1, 2025

दरभंगा रेलवे स्टेशन पर 9 बच्चें लिफ्ट में फंसे, मची अफरातफरी, ऐसे किया गया रेस्क्यू

दरभंगाः बिहार के दरभंगा स्टेशन में लिफ्ट में 9 बच्चे फंस गए,जिनमें से तीन बेहोश हो हुए। काफी देर तक अफरातफरी का माहौल बना रहा। हालांकि 112 पुलिस टीम ने सूचना मिलते ही त्वरित कारवाई करते हुए रेलवे पुलिस के साथ मिलकर ऑपरेशन जीवन रक्षक चलाकर सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला।

बिहार में 17 साल के किशोर की निर्मम हत्या, जीभ कटी, सीने पर पत्थर से हमला, आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर किया प्रदर्शन
बच्चों ने पुलिस को दी लिफ्ट में फंसने की सूचना: लिफ्ट में फंसे सभी बच्चे सीतामढ़ी जिले के रहने वाले हैं। बच्चे दुर्गा पूजा के मौके पर मेला घूमने के लिए दरभंगा आए थे।लगभग 3:40 बजे प्लेटफार्म पर बिहार पुलिस के 112 में तैनात अधिकारी व स्टाफ अंदर आए।उनसे आने के बावत पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि अभी-अभी कॉल आया है कि दरभंगा स्टेशन के लिफ्ट में हमलोग 09 बच्चे फंसे हुए हैं। सूचना मिलते ही आरपीएफ और 112 पुलिस की टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

See also  पटना के गेस्ट हाउस में इवेंट शो के दौरान युवती से बदसलूकी, छेड़खानी और मारपीट, 3 पर FIR दर्ज

बिहार के कुख्यात सुरेश चौधरी की पश्चिम बंगाल में हत्या, गैंगवार में मर्डर की आशंका
लिफ्ट में फंसे बच्चों के नाम: लिफ्ट में फंसे बच्चे,जिनका आरपीएफ और 112 की टीम ने सकुशल रेस्क्यू किया उनके नाम इस प्रकार से है- गुड्डू कुमार (16), राहुल कुमार (16), अमलेश कुमार (16),विनय कुमार (16), विवेक कुमार (16), रूपम कुमार (14), आशीष कुमार (12), मोहम्मद नाजिम (14) और तनवीर शाह (9)

ट्रेन में पैसेंजर पर भड़का TTE, बाल पकड़कर की बाहर घसीटने की कोशिश, वीडियो वायरल
सहायता नंबर पर किसी ने नहीं उठाया फोन: सभी बच्चे बुधवार (1 अक्टूबर) दरभंगा रेलवे स्टेशन करीब तीन बजे पहुंचे थे। उसी दौरान प्लेटफॉर्म पर सीढ़ी से नीचे उतरने के बजाय लिफ्ट से नीचे उतर रहे थे। नीचे उतरने के दौरान बीच में ही लिफ्ट फंस गयी। कुछ देर फंसे रहने के बाद जब किसी का ध्यान उधर नहीं गया तो लिफ्ट में फंसे बच्चों ने पहले तो लिफ्ट में दिए गए सहायता नंबर पर कॉल किया।

See also  बिहार में नाबालिग से गैंगरेप, वीडियो भी बनाया, मुखिया का बेटा समेत दो गिरफ्तार

अविनाश कुमार के मुख्य सचिव बनने से बिहार के पैतृक गांव में जश्न का माहौल, बड़े भाई अमिताभ ठाकुर रहें है UP के कड़क IPS अधिकारी
सभी बच्चे सुरक्षित: उसके बाद बच्चों ने लिफ्ट में फंसने के बाद तुरंत 112 हेल्पलाइन पर फोन करके मदद मांगी। पुलिस और आरपीएफ की टीमों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर लिफ्ट का दरवाजा खोला और बच्चों को बाहर निकाला गया। बचाव के बाद बेहोश हुए तीन बच्चों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी स्थिति अब स्थिर है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now