हजारीबागः जिले में दुर्गा पूजा के नवमीं और दशहरा को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये है। एसपी अंजनी अंजन पूरे सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी कर रहे है। भक्ति के माहौल में एक ओर देवी मंडपों और पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। शंख, घंटियों और माता के जयकारे लग रहे है। वहीं दूसरी ओर सुरक्षा के दृष्टिकोण से ढाई हजार से अधिक सुरक्षाबलों की निगरानी में पूरा उत्सव मनाया जा रहा है। चप्पे-चप्पे पर सीसीटीवी कैमरे और ड्रोन से निगरानी की जा रही है।
रांची में दुर्गा पूजा की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, SSP राकेश रंजन ने देर रात किया पंडालों का निरीक्षण
जिले के SP अंजनी अंजन ने बताया कि जिले मे प्रवेश करने वाले मार्गो की निगरानी की जा रही है। राष्ट्रीय राजमार्ग और राजकीय पथ पर वाहन चेकिंग चल रही है। पूजा पंडालों के आसपास अतिरिक्त पुलिस बल और दंडाधिकारियों की तैनाती की गई है। वहीं कई संवेदनशील इलाकों में सीसीटीवी और ड्रोन से नजर रखी जा रही है। जिले में तीन कमांड सेटर बनाए गए हैं। इसमें हजारीबाग सदर बरही विष्णुगढ़ और बड़कागांव शामिल है। जिला नियंत्रण कक्ष से के माध्यम से सूचना एकत्रित की जा रही है।
सादे लिबास में पुलिस कर रही है पूजा पंडालों की निगहबानी, लातेहार SP कुमार गौरव खुद कर रहे हैं दुर्गा पूजा और दशहरा में सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी
एसपी ने सभी थाना प्रभारी को कहा है कि जहां जहां रावण दहन का कार्यक्रम आयोजित होता है। उस दौरान पूजा समिति के साथ समन्वय स्थापित कर भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर लें। इसके लिए पुलिस मित्र का भी सहयोग लें महिलाओं के साथ छेड़छाड़ और छिनतई जैसी वारदात को रोकने पूजा पंडालो के आसपास सफेद पोशाक में महिला एवं पुलिस बल के जवान तैनात हैं। शहर के पुजा पंडाल तक पहुंचने वाले सभी मार्गों पर सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से निगरानी की जा रही है।





