चेन्नई थर्मल पावर स्टेशन पर बड़ा हादसा, मचान गिरने से 9 मजदूरों की मौत, कई गंभीर

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 30, 2025

चेन्नई थर्मल पावर स्टेशन पर बड़ा हादसा, मचान गिरने से 9 मजदूरों की मौत, कई गंभीर

डेस्कः उत्तर चेन्नई थर्मल पावर स्टेशन (एनोर) के निर्माण स्थल पर मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया।एन्नोर थर्मल पावर प्लांट की नई साइट पर निर्माण कार्य के दौरान मचान गिर गई. इस दौरान साइट पर काम कर रहे कई मजदूर उसी में दब गए। हादसे की सूचना पर थर्मल पावर प्लांट में काम कर रहे लोग मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू कर दिया। इसी बीच लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस-प्रशासन को भी दी। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची. हादसे में अब तक 9 मजदूरों की मौत हो चुकी है। वहीं कई गंभीर घायल हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

chennai news

पलामू से गायब हुई एक करोड़ की हथिनी बिहार के छपरा से बरामद, तीन साझीदारों ने जयामति को 27 लाख में बेच दिया था
बता दें कि एन्नोर थर्मल पावर प्लांट चेन्नई में स्थित एक कोयला आधारित बिजली संयंत्र है, जिसे 1970 में स्थापित किया गया था। इसकी क्षमता 450 मेगावाट है. यह TANGEDCO के तहत राज्य का एक महत्वपूर्ण बिजली प्रदाता रहा है। वर्तमान में एन्नोर एसईजेड सुपरक्रिटिकल थर्मल पावर प्लांट जैसी विस्तार परियोजनाएं निर्माणाधीन हैं, जिनका लक्ष्य सितंबर 2026 तक शुरू होना है।

See also  ट्रेन से बार-बार बजता हॉर्न सुन घर से बाहर निकले लोग, शराब के लिए पटना में रोक दी Train

पवन सिंह की BJP में वापसी, बिहार चुनाव से पहले उपेंद्र कुशवाहा के साथ हुई सुलह, अमित शाह से की मुलाकात
30 फीट से नीचे गिरे मजदूर
इसी थर्मल पावर प्लांट में मंगलवार शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। पावर प्लांट की नई साइट निर्माण कार्य चल रहा था। मजदूर मचान पर चढ़कर काम कर रहे थे। तभी एकाएक मचान भरभराकर नीचे गिर पड़ी। करीब 30 फीट से मजदूर नीचे गिरे और तेज आवाज हुई। आवाज सुनकर साइट पर अलग-अलग जगहों पर काम कर रहे अन्य मजदूर भी पहुंच गए। मजदूरों ने आनन-फानन में खुस राहत-बचाव कार्य शुरू कर दिया और पावर प्लांट के अधिकारियों को सूचना दी।

जमशेदपुर में दोस्त ने ले ली दोस्त की जान, तांत्रिक विद्या में 12 बजते ही गला रेतकर की हत्या
मौके पर राहत-बचाव कार्य जारी
सूचना मिलते ही मौके पर थर्मल पावर प्लांट के अधिकारी पहुंच गए। उन्होंने जिला पुलिस-प्रशासन को घटना की जानकारी दी। जानकारी मिलते ही पुलिस टीम के साथ प्रशासन के अधिकारी पहुंच गए। अवाडी पुलिस कमिश्नर ने बताया कि थर्मल पावर प्लांट में मचान गिरने का सही कारण अभी पता नहीं चल पाया है। मौके पर राहत-बचाव कार्य जारी है. हादसे की जांच की जा रही है।

See also  हाजीपुर में लूट के दौरान अपराधियों ने कारोबारी और उसके कर्मचारी को मारी गोली

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अलका तिवारी को दी विदाई, नए चीफ सेकेट्री अविनाश कुमार ने संभाला पदभार
हादसे में 9 प्रवासी मजदूरों की मौत
शुरुआती जानकारी के मुताबिक, अभी तक 10 प्रवासी मजदूरों को निकाला गया है। इनमें से 9 की मौत हो चुकी है। वहीं एक की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे के बाद घायलों को स्टेनली अस्पताल ले जाया गया था, जहां डॉक्टरों ने 9 को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल एक मजदूर का इलाज किया जा रहा है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now