जमशेदपुर में दोस्त ने ले ली दोस्त की जान, तांत्रिक विद्या में 12 बजते ही गला रेतकर की हत्या

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 30, 2025

जमशेदपुर में दोस्त ने ले ली दोस्त की जान, तांत्रिक विद्या में 12 बजते ही गला रेतकर की हत्या

जमशेदपुरः गोलमुरी में तंत्र विद्या में विश्वास रखने वाले संदीप कुमार ने अपने दोस्त अजय उर्फ झंटू को शराब पिलाने के बाद देर रात गला रेतकर हत्या कर दी, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंपा और पुलिस ने घटनास्थल से चापड़ भी बरामद किया है।

घाटशिला उपचुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने कराया SIR, 4000 से ज्यादा नाम जोड़े गए

दरअसल,गोलमुरी थाना अंतर्गत गाढ़ाबासा में सोमवार देर रात अजय उर्फ झंटू (22) की उसी के साथी संदीप ने गला रेतकर हत्या कर दी। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने संदीप को पकड़ लिया और इसकी सूचना पुलिस को देते हुए अजय को टीएमएच पहुंचाया जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हाल ही में अजय के पिता की मौत हो गई थी जिसके बाद अजय ही परिवार चलता था। वह गोलमुरी के एक पेंट दुकान में काम करता था। पुलिस ने घटना स्थल से हत्या में प्रयुक्त चापड़ को बरामद किया है।

See also  जमशेदपुर का आदिल पाकिस्तानी जासूस होने के शक में गिरफ्तार, एक असली और दो जाली पासपोर्ट जब्त

WhatsApp Image 2025 09 30 at 08.59.48 19b1e51d

पिता ने खाई से नीचे फेंक दिया बेटा, मां बनाती रही वीडियो, कहा- मैं एक अच्छा बाप…

तांत्रिक विद्या में कर दी गई हत्या
स्थानीय लोगों ने बताया कि संदीप तांत्रिक विद्या में विश्वास रखता है। वह अजय को अपने साथ कमरे में ले गया और वहां शराब पिलाई। इसके बाद 12 बजते ही गला रेतकर उसकी हत्या कर दी। स्थानीय लोग अजय की चीख सुनकर कमरे की ओर गए तो देखा कि अजय लहूलुहान अवस्था में पड़ा हुआ है। इस दौरान हाथपाई में संदीप भी घायल हुआ है। फिलहाल पुलिस संदीप से पूछताछ कर रही है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now