दुर्गा पूजा के दौरान झारखंड में बारिश का अलर्ट, 1 अक्टूबर से दिखने लगेगा कई जिलों में असर

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 30, 2025

आज से नौ अप्रैल तक बिगड़ा रहेगा मौसम, रांची सहित कई जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, 5 डिग्री तक गिरेगा पारा

रांची: मौसम विभाग ने दुर्गापूजा के दौरान झारखंड के कई जिलों में बारिश का पूर्वानुमान जताया है। मौसम केंद्र रांची के अनुसार, 30 सितंबर यानी आज तक प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना है।

WhatsApp Image 2025 09 30 at 14.27.00 5caf8956

जमशेदपुर में दोस्त ने ले ली दोस्त की जान, तांत्रिक विद्या में 12 बजते ही गला रेतकर की हत्या

2 और 5 अक्तूबर को भारी बारिश की संभावना

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार एक अक्तूबर की दोपहर से मौसम बिगड़ना शुरू हो जाएगा। 5 अक्तूबर को पूरे राज्य में बादल छाए रहेंगे।

रुक-रुक कर बारिश होगी। खासकर धनबाद, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज, देवघर और बोकारो में तेज हवाओं और वज्रपात के साथ भारी बारिश की संभावना है।

तीन अक्तूबर को भी पूरे राज्य में कहीं-कहीं वज्रपात और बारिश हो सकती है। इस दिन चतरा, देवघर, दुमका, गिरिडीह, कोडरमा, लातेहार, पाकुड़ और साहिबगंज जिले प्रभावित हो सकते हैं। मौसम विभाग ने बताया कि रांची में 1 से 5 अक्तूबर तक बादल छाए रहेंगे। दोपहर बाद हल्की से मध्यम बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं

See also  मधुलिका स्वीट्स ने बंद किए पांचों आउटलेट, मालिक बोले- धनबाद में बिजनेस करना मुश्किल

WhatsApp Image 2025 09 30 at 14.27.01 4c3c204c

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now