सूर्यकुमार यादव ने बताया एशिया कप फाइनल का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट, बोले- PAK का स्कोर 113/1 था और…

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 30, 2025

Suryakumar-Yadav-and-Pakistan-s-captain-Salman-Agh

डेस्कः टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने एशिया कप 2025 जीतने के एक दिन बाद बताया है कि खिताबी भिड़ंत में पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया के लिए सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट क्या था? सूर्यकुमार यादव ने दावा किया है कि पाकिस्तान का 113 रन पर एक विकेट था और टीम 146 रनों पर ढेर हो गई, ये सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट था। इसके अलावा उन्होंने मैच जिताऊ पारी खेलने वाले तिलक वर्मा की भी तारीफ की, जिन्होंने दबाव भरे मैच में पाकिस्तान के खिलाफ एक छोर संभाले रखा और मैच जिताकर लौटे।

सूर्यकुमार यादव ने इंडियन एक्सप्रेस को दिए इंटरव्यू में मैच के टर्निंग पॉइंट के बारे में बताया, “स्कोर 113/1 था और वे वहां से 146 रन पर ऑल आउट हो गए और फिर हमारी बैटिंग के समय, तिलक और संजू की पार्टनरशिप और तिलक और दुबे की पार्टनरशिप, लेकिन अगर मुझे एक बात बतानी हो, तो वह यह होगी कि किस तरह से हमारे गेंदबाजों ने वापसी की, जब 12-13 ओवर में स्कोर 113/1 था, उसके बाद 146 रन पर पाकिस्तान की टीम को ऑल आउट कर दिया।”

See also  गलत तरह से छुआ, मैं चिल्लाई; विदेशी महिला Vlogger के लिए डरावनी थी होली, बताई दर्दनाक कहानी

बोकारो के ज्वेलरी शॉप में लगी भीषण आग, कारोबारी को हुआ लाखों का नुकसान

एक समय पर भारतीय टीम का स्कोर भी 20 रन पर 3 विकेट था, लेकिन तिलक वर्मा ने संजू सैमसन के साथ एक 57 रनों की साझेदारी कर मैच में भारतीय टीम को जीवित किया और फिर शिवम दुबे के साथ मिलकर टीम को जीत के करीब पहुंचाया। आखिर में रिंकू सिंह आए और उन्हें विनिंग रन बनाने का मौका मिला। तिलक वर्मा ने दमदार पारी खेली, जिसके लिए वे प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए।

वहीं, जब उनसे पूछा गया कि क्या आप एशिया कप फाइनल की रात और पूरे टूर्नामेंट के बारे में बता सकते हैं? इस पर सूर्या ने कहा, “बहुत कुछ चल रहा था, क्योंकि पहली बार मैंने देखा कि एशिया कप में इतनी भागीदारी और ऊर्जा थी। जब भी हम एशिया कप में खेले हैं, हमने इसे एक सामान्य द्विपक्षीय टूर्नामेंट की तरह खेला है और जीत हासिल की है। इस बार इसमें बहुत सी चीजें शामिल थीं। बहुत आक्रामकता थी, बहुत जिम्मेदारी भी। अंत में, टूर्नामेंट में खेलना मजेदार था, यह एक आईसीसी टूर्नामेंट जैसा था।”

See also  केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा को हाईकोर्ट से राहत, याचिका में त्रुटि मामले को लेकर जुर्माना माफ

पवन सिंह की जगह बिहार की मनीषा रानी की हुई एंट्री, एक झटके में पलट दिया राइज एंड फॉल का गेम

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now