पटनाः बिहार के सबसे बड़े अस्पताल पीएमसीएच की खास्ता हालत का एक वीडियो सामने आया है। पीएमसीएच में ऑपरेशन के दौरान छत गिरने से डॉक्टर को चोट लग गई और नर्स इस हादसे में बाल-बाल बच गई है।
गलत ऑपरेशन से मौत के बाद शव छिपाकर अस्पताल ने वसूले पैसे, ICU में परिजन के घुसते ही खुला राज
पटना पीएमसीएच के आर्थोपेडिक डॉक्टर ने इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किया है। पीएमसीएच के ऑपरेशन थियेटर में सर्जरी के दौरान छत अचानक से टूटकर जमीन कर गिर गई। इस घटना में डॉक्टर के पैर में चोट लग गई, वहीं बगल में खड़ी नर्स बाल-बाल बच गई।
बिहार में महिला दरोगा का दिखा क्रूर चेहरा, अपह्रत लड़की के माता-पिता को पीटा, दी गंदी-गंदी गालियां
गनीमत रही कि इस हादसे के दौरान मरीज को कोई नुकसान नहीं हुआ। डॉक्टर ने राज्य के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे को टैग करते हुए लिखा है कि ऐसे महौल में कैसे रहा जाए। इसके साथ-साथ प्रशांत किशोर की पार्टी जनसुराज को भी टैंग किया है और लिखा है कि ऐसे कैसे बनेगा विश्व का दूसरा सबसे बड़ा अस्पताल।
आज PMCH में सर्जरी करते समय मेरे ठीक पीछे ऑपरेशन थिएटर का छत गिर गया। जिससे मेरे पैर में चोट लगी और वही पर खड़ी सिस्टर बाल बाल बच गई। ऐसे माहौल में कैसे काम किया जाए ? @mangalpandeybjp ji.@ForSuraaj @jansuraajonline @WithLoveBihar ऐसे कैसे बनेगा, विश्व का दूसरा सबसे बड़ा… pic.twitter.com/iuiXeyDOzL
— Dr_Ortho (@Dr_KD_MS) September 26, 2025




