धनबाद की उपायुक्त रहीं डा. बीला राजेश का निधन, लंबे समय से कैंसर से थीं ग्रसित

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 26, 2025

26_09_2025-dr_beela

रांचीः झारखंड की आईएएस अधिकारी डा. बीला राजेश का निधन हो गया है। सूत्रों के अनुसार डा. बीला लंबे समय से कैंसर रोग से ग्रसित थीं और यही उनकी मौत का कारण बना है।

तमिलनाडु कैडर की यह अधिकारी तीन साल से अधिक समय तक धनबाद की उपायुक्त रहीं। झारखंड में पांच वर्षों के अपने कार्यकाल में उन्होंने विभिन्न जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया।

धनबाद की उपायुक्त रहते हुए उन्होंने मैथन जलापूर्ति योजना जैसे बड़े प्रोजेक्ट को पूरा किया। पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने शोक व्यक्त करते हुए कहा है कि उनके निधन का समाचार अत्यंत दुखद है।

मधुलिका स्वीट्स ने बंद किए पांचों आउटलेट, मालिक बोले- धनबाद में बिजनेस करना मुश्किल

ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दे एवं शोकाकुल परिवार को दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। झारखंड कैडर में रहते हुए उन्होंने उत्कृष्ट कार्य किया।

मेरे मुख्यमंत्रित्व काल में उन्होंने सचिवालय में बेहतर कार्य किया और उसी को देखते हुए उन्हें धनबाद का उपायुक्त बनाया गया, जहां उन्होंने निडरता तथा ईमानदारी के साथ अपनी जिम्मेदारियां निभाईं।

See also  सूरजभान सिंह RJD में शामिल होंगे; Ex MP पत्नी-भाई के साथ लालू-तेजस्वी से आज मिलेंगे

वर्तमान में तमिलनाडु कैडर की अधिकारी होते हुए भी उनका झारखंड से गहरा लगाव बना रहा। उनके निधन पर कई वरीय अधिकारियों और नेताओं ने शोक व्यक्त किया है।

बिहार चुनाव से पहले पूर्व विधायक अनंत सिंह को राहत, पटना कोर्ट ने इस केस में कर दिया बरी

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now