रामगढ़ में दो हाथी कुएं में गिरा,12 घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद वन विभाग को मिली सफलता

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 25, 2025

रामगढ़ में दो हाथी कुएं में गिरा, वन विभाग ने शुरू किया रेस्क्यू ऑपरेशन

रामगढ़ः जिले के गोला वन क्षेत्र स्थित परसाडीह जंगल में गुरूवार की सुबह एक कुएं में दो हाथी गिर गए। बताया जाता है कि दोनों हाथी झुंड से बिछड़कर कुएं में गिर गए है।लगभग 12 घंटे के बाद कुएं से बाहर हाथी और उसके बच्चे को निकाला गया।

बोकारो में 42 हाथियों का झुंड ग्रामीण इलाकों में घुसा, फसलों को पहुंचा रहा हैं नुकसान, दहशत में ग्रामीण
दो हाथी के कुएं में गिरने की खबर मिलने के बाद ग्रामीणों की भारी भीड़ घटनास्थल पर जमा हो गई। वहीं वन विभाग को भी दो हाथी के कुएं में गिरने की जानकारी दे दी गई है। वन विभाग ने हाथियों को कुएं से बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया। माना जा रहा है कि जो हाथियों को झुंड बोकारो के ग्रामीण इलाकों में घुस गया है, उसी झुंड का ये हिस्सा हो सकते है।परसाडीह जंगल के कुएं में जेसीबी को बुलाया गया और काफी मशक्त के बाद रेस्क्यू कर हाथी और उसके बच्चे को बाहर निकाला गया।

See also  नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. दिनेश कुमार सिंह पर राज्यपाल संतोष गंगवार की बड़ी कार्रवाई, वित्तीय और प्रशासनिक अधिकार पर अगले आदेश तक लगाई रोक

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now