- Advertisement -
nashacm1nashacm1
- Advertisement -
nashacmaadnashacmaad
- Advertisement -
krishi vyapar mela 2026

बोकारो में 42 हाथियों का झुंड ग्रामीण इलाकों में घुसा, फसलों को पहुंचा रहा हैं नुकसान, दहशत में ग्रामीण

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 25, 2025

बोकारो में 42 हाथियों का झुंड ग्रामीण इलाकों में घुसा, फसलों को पहुंचा रहा हैं नुकसान, दहशत में ग्रामीण

बोकारोः जिले के ग्रामीण इलाकों में रामगढ़ के गोला होते हुए 42 हाथियों का एक बड़ा झुंड घुस आया है। हाथियों के इस विशाल झुंड को देखकर ग्रामीण दहशत में है। 42 हाथियों के झुंड में तीन नवजात शावक भी शामिल हैं, जो झुंड की गति को धीमा बना रहे हैं। वन विभाग की टीमें तीन दिनों से लगातार अलर्ट जारी कर रही हैं, लेकिन हाथियों ने खेतों में घुसकर किसानों की फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया है।

न्यू चुरूवाला का पनीर जांच में फेल, राज स्वीट्स को बिना लेबल उत्पाद का नोटिस, रांची में फेस्टिव ड्राइव के तहत निरीक्षण में सच आया सामने
हाथियों का यह झुंड गोमिया प्रखंड के तेनुघाट वन क्षेत्र में प्रवेश कर चुका है। रात के अंधेरे में बिखरकर ये ग्रामीण बस्तियों के आसपास घूम रहे हैं, जिससे किसानों के खेतों और बागानों में भारी तबाही मच रही है। किसान अपनी मेहनत की कमाई को बचाने के लिए चिंतित हैं। कई जगहों पर फसलें रौंद दी गई हैं, और ग्रामीण रात भर जागकर पहरा दे रहे हैं। एक स्थानीय किसान ने बताया, “ये हाथी रात में आकर सब कुछ उजाड़ देते हैं। हमारी फसलें बर्बाद हो रही हैं, और जान का खतरा भी बना हुआ है।”

See also  पुणे की IAS पूजा खेडकर की मां मनोरमा खेडकर भेजी गई पुलिस रिमांड पर, पिस्टल दिखा किसानों की जमीन हड़पने का मामला

 

रांची SSP ने रात एक बजे शहर की सुरक्षा का लिया जायजा, पुलिसकर्मियों को दिए कई निर्देश
बोकारो वन विभाग ने हाथी भगाओ दस्ते की दो टीमों को झुंड के पीछे लगाया है, ताकि इन्हें जंगल की ओर मोड़ा जा सके। विभाग की गाड़ियां ग्रामीण इलाकों में घूम-घूमकर जागरूकता अभियान चला रही हैं। अधिकारियों ने साफ चेतावनी दी है: “जंगली हाथियों का बड़ा झुंड आपके क्षेत्र में भ्रमण कर रहा है। सतर्क रहें, जंगल की ओर न जाएं, शाम ढलते ही घर से बाहर न निकलें।” विभाग का मानना है कि जागरूकता से ग्रामीण अपने परिवार, अनाज और संपत्ति को सुरक्षित रख सकेंगे।

खेल-खेल में बच्चे ने निगल लिया सिक्का, निकाल नहीं पाए दुमका मेडिकल कॉलेज डॉक्टर, एम्स रेफर
इस झुंड में तीन नवजात हाथी शावक होने से गति बेहद धीमी है, जो स्थिति को और जटिल बना रही है। वन अधिकारियों के अनुसार, शाम होते ही झुंड बिखर जाता है और ग्रामीण क्षेत्रों में चला आता है। यदि कोई व्यक्ति अचानक हाथियों से टकरा गया, तो अप्रिय घटना हो सकती है। विभाग ने लोगों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत दें।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now