झारखंड निकाय चुनाव में पिछड़ों के लिए मांगा 42% आरक्षण, कांग्रेस राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में उठा मुद्दा

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 25, 2025

झारखंड में नगर निकाय चुनाव का एलान आज, राज्य निर्वाचन आयोग ने दो बजे बुलाई प्रेस कांफ्रेंस

रांचीः झारखंड में नगर निकाय चुनाव होने वाली है। इसको लेकर हाई कोर्ट ने सरकार को कई बार निर्देश दिया है। इस बीच चुनाव में आरक्षण को लेकर कांग्रेस ने बड़ा मुद्दा उठाया है। पार्टी ने राज्य में पिछड़ों के लिए 42 प्रतिशत आरक्षण की मांग की है।

बुधवार को पटना के सदाकत आश्रम में आयोजित कांग्रेस की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में झारखंड कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव ने इस मुद्दे को उठाया। उन्होंने राजनीतिक प्रस्ताव के माध्यम से सुझाव दिया कि तेलंगाना की तर्ज पर झारखंड में भी पिछड़ों के लिए 42% आरक्षण लागू किया जाए।

प्रदीप यादव ने कहा कि तेलंगाना में 42% आरक्षण लागू करने से पहले रिटायर्ड जज की अध्यक्षता में एक कमेटी गठित की गई थी, जिसे हाई कोर्ट ने भी सही ठहराया झारखंड में भी ऐसी व्यवस्था के लिए सर्वे जरूरी है ताकि आबादी के अनुपात में सभी वर्गों को उचित हिस्सेदारी मिले। उन्होंने पार्टी से आग्रह किया कि आरक्षण के मुद्दे को आंदोलन का हिस्सा बनाया जाए, जिससे जनता के बीच पार्टी की स्वीकार्यता बढ़े।

See also  बिहार में 6 डिग्री तक गिरा पारा, पूर्णिया-मधुबनी में गिरे ओले, 15 जिलों में तेज आंधी-बारिश का अलर्ट,कटिहार में वज्रपात से 3 की मौत

रांची SSP ने रात एक बजे शहर की सुरक्षा का लिया जायजा, पुलिसकर्मियों को दिए कई निर्देश

प्रदीप यादव ने युवाओं के मुद्दों पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि नौजवान कांग्रेस से जुड़ रहे हैं, लेकिन उनकी समस्याओं, खासकर रोजगार से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाना जरूरी है। आउटसोर्सिंग और अनुबंध आधारित नौकरियों से युवाओं का शोषण हो रहा है। उन्होंने सुझाव दिया कि कांग्रेस शासित राज्यों में ऐसी नीतियों को बंद किया जाए।

स्थानीय मुद्दों पर ध्यान देकर पार्टी को मजबूत करने की जरूरत है, क्योंकि छोटी पार्टियां स्थानीय मुद्दों को उठाकर जनता में साख बना रही हैं। प्रदीप यादव ने आदिवासियों और गरीबों के विस्थापन को भी प्रमुख समस्या बताया। उन्होंने कहा कि भूमि अधिग्रहण कानूनों का पालन नहीं हो रहा और प्रभावितों को उचित मुआवजा नहीं मिलता। जहां कांग्रेस की सरकार है, वहां इन नियमों को कड़ाई से लागू करने और जहां सरकार नहीं है, वहां आंदोलन तेज करने की जरूरत है।

See also  रिजॉर्ट के कमरे में लड़कियां के साथ चल रही थी ऐसी पार्टी, कि जब पुलिस पहुंची तो खुली रह गई आंखें

बिहार विधानसभा चुनाव की घोषणा छह अक्टूबर के बाद, निर्वाचन आयोग ने CS को लिखा पत्र

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now