भारत-पाकिस्तान समेत 7 युद्ध मैंने रुकवाए, UN में डोनाल्ड ट्रंप ने फिर अलापा राग

भारत-पाकिस्तान समेत 7 युद्ध मैंने रुकवाए, UN में डोनाल्ड ट्रंप ने फिर अलापा राग

डेस्कः संयुक्त राष्ट्र महासभा के 80वें सत्र को संबोधित करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि दुनिया के हालात चिंताजनक हैं। उन्होंने कहा कि दुनिया में यूनाइटेड नेशन ने कोई जंग नहीं रुकवाई। मैंने भारत-पाक समेत 7 युद्ध रुकवाए। ट्रंप ने अमेरिका की ताकत और उपलब्धियों का बखान करते हुए कहा कि अमेरिका के पास सबसे मजबूत अर्थव्यवस्था, सीमाएं, सैन्य शक्ति, मित्रताएं और राष्ट्रीय भावना है। उन्होंने इसे “अमेरिका का गोल्डन एज” बताया।भाषण के दौरान टेलीप्रॉम्प्टर अचानक बंद हो गया, लेकिन ट्रंप ने कहा, “मुझे बिना टेलीप्रॉम्प्टर भाषण देने में कोई आपत्ति नहीं है क्योंकि यह काम नहीं कर रहा। जो भी इसे ऑपरेट कर रहा है, उसे बड़ी परेशानी होने वाली है।”

अशोक चौधरी ने प्रशांत किशोर को भेजा 100 करोड़ का मानहानि नोटिस, मंत्री पर PK ने लगाए थे 200 करोड़ के बेनामी संपत्ति बनाने का आरोप
ट्रंप ने कहा कि हालांकि उन्हें इससे कोई आपत्ति नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर यह नहीं काम कर रहा होता है तो आप ज्यादा दिल से बोलते हैं। जो कोई भी इस टेलीप्रॉम्प्टर को चला रहा है, वह बड़ी मुसीबत में है। इसके बाद ट्रंप ने अपना भाषण शुरू किया अमेरिकी राष्ट्रपति ने अपने भाषण के दौरान कई सारी बातें कीं। उन्होंने एक बार फिर युद्ध रोकने का राग अलापा।

झारखंड का मोस्टवांटेड नक्सली नगीना को यूपी ATS ने किया गिरफ्तार, पलामू में मुठभेड़ के बाद भागने में हो गया था कामयाब
ट्रंप ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र ने कोई जंग नहीं रुकवाई। मैंने 9 महीने में सात युद्ध रुकवाए। भारत-पाक की जंग रुकवाई। अरब देशों की दुश्मनी खत्म कराई। इसके साथ ही उन्होंने गाजा और हमास को लेकर भी बात की। ट्रंप ने कहा कि हमास सभी बंधकों को रिहा करे। उन्होंने ये भी कहा कि गाजा में तुरंत युद्धविराम हो। रूस को लेकर ट्रंप ने कहा कि भारत और चीन की नीतियों से रूस को फंडिंग मिल रहा है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now