बिहार में जीजा संग घर से फरार हुई शादीशुदा साली, पैसे गहने भी ले उड़ी

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 23, 2025

चार बहुओं की सास 30 साल के प्रेमी संग फरार, बेटों के दहेज में मिले गहने भी ले गई साथ

भभुआः बिहार में एक महिला अपने जीजा के संग घर से फरार हो गई। इस घटना के बाद पीड़िता पति ने थाने में अपनी शिकायत दर्ज करवाई। यह बात भी सामने आई कि महिला अपने साथ पैसे और गहने भी लेकर गई थी। पूरा मामला भभुआ जिले का है। यहां सदर थाने की पुलिस ने जीजा के साथ फरार हुई विवाहित साली को बरामद किया है।

सोमवार को थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि भभुआ थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली विवाहित महिला कुछ दिन पहले अपने जीजा के साथ में एक लाख रुपये नकद सहित लगभग डेढ़ लाख रुपये के आभूषण लेकर फरार हो गई थी। पीड़ित पति द्वारा भभुआ थाना में केस दर्ज कराया गया था।

दिल्ली के सरस मेले में झारखंड की महिलाओं का धमाल, राष्ट्रीय स्तर पर मिला तीसरा पुरस्कार

पीड़ित पति ने पुलिस को बताया था कि उसका साढ़ू मोहनियां थाना क्षेत्र के एक गांव का निवासी है, जिसके द्वारा उसकी पत्नी को भगा कर ले जाया गया है। इस मामले में पुलिस द्वारा महिला को बरामद कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

See also  नए वक्फ बोर्ड कानून का झामुमो ने किया विरोध, कहा- 1932 का खतियान हो स्थानीयता की पहचान

हालांकि, इस घटना के बाद परिजन काफी चिंतित थे और उसकी तलाश में नाते-रिश्तेदारों के अलावा अन्य लोगों से पूछताछ की थी। लेकिन, वह किस जगह पर उसकी पत्नी को लेकर गया है, पता नहीं चल रहा था। जब उसके बारे में गुप्त जानकारी मिली तो महिला को बरामद कर लिया गया।

लोहरदगा जिला परिषद अध्यक्ष रीना कुमारी ने उपायुक्त को सौंपा इस्तीफा, अविश्वास प्रस्ताव पर टली वोटिंग

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now