लोहरदगा में धूमधाम से मनाई गई महाराजा अग्रसेन जयंती, शहर में निकाली गई भव्य शोभायात्रा

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 22, 2025

लोहरदगा : अग्रवाल सभा लोहरदगा के तत्वावधान में सोमवार को अग्रसेन भवन में महाराजा अग्रसेन की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस पूरे कार्यक्रम में समाज के सैकड़ों लोग, महिलाएं, युवा और बच्चे शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण से हुई। सभा के संरक्षक ज्ञानचंद अग्रवाल ने सभा का ध्वज फहराया, जिस पर “₹1 एक ईंट” का प्रतीक अंकित था। ध्वजारोहण के बाद समाज के लोगों ने महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर आशीर्वाद लिया। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार भव्य शोभायात्रा अग्रसेन भवन से निकाली गई। इसमें समाज के वरिष्ठजन, महिलाएं, युवा और बच्चे शामिल थे। शोभायात्रा में महिलाएं पारंपरिक मराठी परिधान में हाथों में तलवार और ध्वज पताका लिए हुए थीं, जो आकर्षण का मुख्य केंद्र बनीं। अग्रसेन भवन से निकालकर लहेरी मोहल्ला, हटिया गार्डन, तेतरतर मार्ग, शोक विनासक संकट मोचन महावीर मंदिर, अग्रसेन पथ, बरवा टोली और मिशन चौक के रास्ते पुनः अग्रसेन भवन पहुंची। पूरे मार्ग में महाराजा अग्रसेन अमर रहें और समरसता का संदेश घर-घर पहुंचे के जयकारे गूंजते रहे।

See also  ZEE NEWS के मालिक सुभाष चंद्रा ने सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड मामले में चैनल की रिपोर्टिंग और रिया चक्रवर्ती को टारगेट करने के लिए माफी मांगी

a 1

लोहरदगा जिला परिषद अध्यक्ष रीना कुमारी ने उपायुक्त को सौंपा इस्तीफा, अविश्वास प्रस्ताव पर टली वोटिंग

पूजन, पुरस्कार और प्रेरक संदेश
अग्रसेन भवन लौटने के बाद महाराजा अग्रसेन की पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद समाज के मेधावी बच्चों को प्रतिभा प्रोत्साहन पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। सभा के पदाधिकारियों ने बच्चों को समाज और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।

b 1

कुरीतियों से दूर रहने का आह्वान

जयंती कार्यक्रम में समाज के लोगों एवं महिलाओं, बच्चों को संदेश दिया गया कि समाज से नशा, कुरीतियों और इंटरनेट मीडिया पर फैल रही भ्रामक सामग्री से दूर रहने का संदेश दिया। उन्होंने बच्चों को अच्छे संस्कार देने, महिलाओं और बड़ों का सम्मान करने और समाज में एकता बनाए रखने पर जोर दिया। जिससे कि समाज के बच्चे आगे चलकर समाज और देश के विकास में बढ़-चढ़कर के भागीदारी निभा सकें।

c

लोहरदगा में नवरात्र के पहले दिन भव्यता के साथ निकली शोभा यात्रा, ढोल-नगाड़े और जयकारे से गुंजायमान हुआ शहर

See also  शाहरुख खान की पत्नी गौरी के रेस्तरां टोरी में परोसा जा रहा ‘नकली पनीर!

सभा के पदाधिकारी और महिला समिति की रही सक्रिय भागीदारी
पूरे कार्यक्रम का संचालन सभा के अध्यक्ष अजय मित्तल, उपाध्यक्ष दिनेश अग्रवाल, अभय अग्रवाल, सचिव राजेश अग्रवाल और कोषाध्यक्ष अनीश मित्तल ने किया। शोभायात्रा का नेतृत्व महिला समिति की अध्यक्ष रीता अग्रवाल एवं सचिव कनक लता, लक्ष्मी गोयल , नीति भारतीय, राखी अग्रवाल, आरती अग्रवाल ने किया। इस दौरान चंद्रशेखर अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, शशिधर लाल, नवल किशोर गोयल, धनंजय अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, बजरंग अग्रवाल, कन्हैया प्रसाद अग्रवाल, नितेश कुमार, चंदन गोयल, रमेश अग्रवाल, नीरव अग्रवाल समेत कई गणमान्य उपस्थित थे।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now