रामगढ़ में बस और ट्रक की टक्कर में दो की मौत, गोड्डा तेज रफ्तार कार गड्डे में गिरी, पति-पत्नी समेत 3 की मौत

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 22, 2025

रामगढ़ में बस और ट्रक की टक्कर में दो की मौत, गोड्डा तेज रफ्तार कार गड्डे में गिरी, पति-पत्नी समेत 3 की मौत

डेस्कः झारखंड में सोमवार को दो दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। रामगढ़-बोकारो एनएच-23 में बस और ट्रक के बीच हुई जोरदार टक्कर में दो की मौत हो गई। वहीं गोड्डा के महगामा थाना क्षेत्र स्थित शीतल गांव में हुए दर्दनाक हादसे में पति-पत्नी समेत तीन की मौत हो गई।

देवघर के मधुपुर HDFC बैंक में करोड़ों की लूट, 6 की संख्या में आये अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम
रामगढ़ जिले में सोमवार को एनएच-23 रामगढ़-बोकारो मार्ग पर बड़ा सड़क हादसा हो गया। छतर मांडू के पास यात्रियों से भरी श्री गोकुल बस और सामने से आ रहे ट्रक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए।

झारखंड में बड़ा रेल हादसा टला, बक्सर-टाटा सुपरफास्ट ट्रेन में लगी आग, धुआं देख रेलवे ट्रैक पर कूदने लगे पैसेंजर
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दोनों वाहन काफी तेज गति से आ रहे थे और कोठार के पास एक तीखे मोड़ पर अनियंत्रित होकर आपस में टकरा गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों गाड़ियों का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालकों को वाहन से निकालने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।इस हादसे में दोनों चालकों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बस में सवार यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।

See also  लोहरदगा में इंडोर स्टेडियम व जिम का हुआ लोकार्पण, DC ने कहा- जिले के खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं देना हमारी प्राथमिकता

जामताड़ा में दंपत्ति के झगड़े का खौफनाक अंजाम ,पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट
वहीं गोड्डा के महगामा थाना क्षेत्र स्थित शीतल गांव दर्दनाक हादसे में तीन लोगों की मौत हो गयी।यहां गांव के पानी सप्लाई टंकी के पास एक टियागो कार अनियंत्रित होकर गहरे गड्ढे में जा गिरी। मृतक सभी एक ही जगह के थे। दुर्गा पूजा के लिए कलश स्थापना से पहले गंगा स्नान करने के लिए कहलगांव गये थे और वापसी के समय चालक के नियंत्रण खो देने की वजह से हादसा हुआ।

कुड़मी आंदोलन खत्म, रांची-हटिया से 26 ट्रनें रद्द रहीं, दो हजार लोगों पर हुआ केस, जानिये वजह
जानकारी के अनुसार कार में चालक और दो महिलाएं सवार थीं। सभी महागामा के रहने वाले थे।सोमवार को हुए इस सड़क हादसे में पति-पत्नी समेत 3 लोगों की मौत हो गयी। दिग्घी-महागामा मुख्य मार्ग पर शीतल गांव के समीप कहलगांव से महागामा आ रही कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरी खाई में गिर गयी।हादसा इतना भीषण था कि कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गयी।मृतकों की पहचान उर्जानगर निवासी योगेंद्र यादव (कृष्णा मिष्ठान्न भंडार के मालिक), उनकी पत्नी बिंदेश्वरी देवी और पड़ोसी महिला कौशल्या देवी (पति विभीषण सिंह) के रूप में हुई है। दुर्गा पूजा पर कलश स्थापना करना था। गंगा में पवित्र स्नान करके लौट रहे थे। इसी दौरान हादसा हो गया।

See also  वंदना दादेल बनीं झारखंड की नई गृह सचिव, पुराने होम सेक्रेट्री को चुनाव आयोग ने था हटाया
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now