झारखंड में बड़ा रेल हादसा टला, बक्सर-टाटा सुपरफास्ट ट्रेन में लगी आग, धुआं देख रेलवे ट्रैक पर कूदने लगे पैसेंजर

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 22, 2025

झारखंड में बड़ा रेल हादसा टला, बक्सर-टाटा सुपरफास्ट ट्रेन में लगी आग, धुआं देख रेलवे ट्रैक पर कूदने लगे पैसेंजर

जामताड़ाः सोमवार को झारखंड के जामताड़ा में एक बड़ा रेल हादसा टल गया। बक्सर से जमशेदपुर जा रही बक्सर-टाटा सुपरफास्ट ट्रेन में विद्यासागर के कालाझरिया के पास एक बोगी में अचानक आग लग गई। इंजन के बाद तीसरी बोगी में आग और धुआं देखकर यात्री दहशत में आ गए और ट्रेन से नीचे रेलवे ट्रैक पर कूदने लगे। राहत की बात ये थी कि बगल के ट्रैक से कोई अन्य ट्रेन उस वक्त गुजर नहीं रही थी। पिछले साल जामताड़ा में आग की अफवाह की वजह से ट्रेन से कई लोगों ने छलांग लगा दी थी जिससे कई लोगों की जान चली गई थी।

देवघर के मधुपुर HDFC बैंक में करोड़ों की लूट, 6 की संख्या में आये अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम
बक्सर-टाटा ट्रेन में आग की सूचना फौरन लोको पायलट को दी गई उसके बाद ट्रेन को तत्काल कालाझरिया गांव के पास रोक दिया गया। रेलवे स्टाफ ने फायर एक्सटिंग्विशर की मदद से आग पर काबू पाया। आग लगने की वजह ट्रेन की बोगी के नीचे छक्का (अंडर गियर) से उठती चिंगारी बताई जा रही है।

See also  रांची के गोंदा में कारोबारी के घर घुसे नकाबपोश बदमाश, चाकू से हमला कर दी जान से मारने की धमकी

 

जामताड़ा में दंपत्ति के झगड़े का खौफनाक अंजाम ,पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट
करीब 45 मिनट तक ट्रेन रुकी रही, इसके बाद पूरी स्थिति नियंत्रण में आने पर ट्रेन को फिर से रवाना कर दिया गया। रेलवे ने कहा है कि मामले की जांच की जा रही है, और सभी यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now