चुनाव आयोग का एक्शनः झारखंड की 7 पार्टियों सहित 474 राजनीतिक दलों का रजिस्ट्रेशन खत्म

चुनाव आयोग का एक्शनः झारखंड की 7 पार्टियों सहित 474 राजनीतिक दलों का रजिस्ट्रेशन खत्म

डेस्कः चुनाव आयोग ने गैर मान्यता प्राप्त पंजीकृत दलों पर बड़ा एक्शन लिया है। चुनाव आयोग ने ऐसी 474 राजनीतिक पार्टियों का रजिस्ट्रेशन समाप्त कर दिया है। झारखंड के 7 राजनीतिक पार्टियों रजिस्ट्रेशन समाप्त कर दिया है, जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी की पुरानी पार्टी झारखंड विकास मोर्चा भी है। इससे पहले अगस्त में भी चुनाव आयोग ने बड़ा ऐक्शन लिया था और 334 दलों का पंजीकरण समाप्त किया गया था। जनप्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 के मुताबिक किसी भी पंजीकृत दल को चुनावी प्रक्रिया में हिस्सा लेना होता है। यदि वह लगातार 6 साल तक इलेक्शन से दूर रहता है तो उसका पंजीकरण समाप्त हो जाता है। इसी नियम के तहत इलेक्शन कमिशन ने यह कार्रवाई की है। इस तरह अगस्त से लेकर अब तक 808 पार्टियों का पंजीकरण समाप्त किया जा चुका है।

WhatsApp Image 2025 09 19 at 20.41.43 245abe4e

Ghatshila ByElection: पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष ने ठोका सीट पर दावा, प्रदीप बलमुचू के ऐलान से गठबंधन पर संकट! जानिये किसका बिगड़ेगा खेल
किसी पंजीकृत राजनीतिक दल को टैक्स छूट समेत कई रियायतें मिलती हैं। लेकिन बीते 6 साल से चुनाव ना लड़ने के बाद भी ऐसी रियायतों का लाभ लेते रहने वाले दलों पर ऐक्शन हुआ है। राजनीतिक दलों के रजिस्ट्रेशन को लेकर जो गाइडलाइंस हैं, उसके मुताबिक यदि कोई दल 6 सालों तक चुनाव नहीं लड़ता है तो फिर उसका पंजीकरण समाप्त किया जा सकता है। 2019 के बाद से ही चुनाव आयोग ऐसे दलों के खिलाफ कार्रवाई कर रहा है, जो चुनाव नहीं लड़ रहे हैं। इसी के तहत पहले राउंड में 9 अगस्त को ऐक्शन हुआ था और फिर 18 सितंबर को दूसरा ऐक्शन हुआ। इस तरह दो महीने के अंतराल में ही 808 राजनीतिक दलों का पंजीकरण खत्म हुआ है।

Defence Expo में शामिल हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, कहा- “उद्योग लगाने की मदर फैक्ट्री HEC की हालत देखकर तकलीफ होती है”
इसके अलावा 359 ऐसे अन्य राजनीतिक दल भी राडार पर हैं, जिन्होंने बीते 6 सालों में चुनाव तो लड़ा है। किंतु बीते तीन सालों से उन्होंने अपनी फाइनेशिंयल ऑडिट की जानकारी नहीं दी है। चुनाव आयोग ने जिन दलों के खिलाफ ऐक्शन लिया है, वे 23 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के हैं। सबसे ज्यादा 121 दल यूपी से पंजीकृत थे। इसके अलावा बिहार के 15, हरियाणा के 17 और मध्य प्रदेश के 23 दल शामिल हैं, जिनका पंजीकरण खत्म हुआ है। महाराष्ट्र के 44 राजनीतिक दलों का रजिस्ट्रेशन समाप्त हुआ है। पंजाब के 21 दलों का पंजीकरण खत्म हुआ है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now