रांचीः राजधानी रांची के ओरमांझी थाना क्षेत्र थाना क्षेत्र के हुटुप गांव में एक थिनर फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। शुक्रवार को दोपहर 12 बजे के करीब हुई इस घटना से अफरा तफरी मच गई। आग से फैक्ट्री में लाखों रुपए का नुकसान होने की आशंका है।मामले की जानकारी मिलते ही दमकल के कई वाहन मौके पर पहुंचे और आग को बुझाने का काम शुरू किया गया। आग लगने के कारण आसमान में काले धुएं का गुबार देखे को मिल रहा है। चारों तरफ धुआं ही धुआं फैल हुआ है, जिससे लोगों को सांस लेने में तकलीफ हो रही है।
रांची के अरगोड़ा में होमगार्ड जवान की पिटाई, बीजेपी ऑफिस के पास हुआ जबदस्त हंगामा
केमिकल फैक्ट्री में लगी आग
स्थानीय लोगों के अनुसार, फैक्ट्री से धुआं निकलते दिखाई दिया। फिर आग की लपटे निकलती दिखी और पूरा आसमान काले धुएं की चादर से कवर हो गया। भीषण आग को देख स्थानीय लोगों ने तुरंत दमकल विभाग को घटना की सूचना दी। आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने की कोशिश की गई। फैक्ट्री में भारी मात्रा में केमिकल होने के कारण आग पर काबू करना मुश्किल हो रहा है।
हजारीबाग में भीषण सड़क हादसा , ट्रेलर और हाइवा कि टक्कर के बाद लगी आग, चालक की जलकर मौत
आग पूरी फैक्ट्री में फैल चुकी है, जिस कारण पूरी फैक्ट्री मे रखा सामान जल गया है। आग से फैक्ट्री को भारी नुकसान हुआ है। अभी तक आग लगने की वजह का पता नहीं लग पाया है। लेकिन शॉर्ट सर्किट को इसकी वजह माना जा रहा है। एक बार आग बुझ जाए तो आग लगने की वजह की जांच की जाएगी। अभी तक किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं आई है। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ लगी हुई है।




