ललित मोदी के भाई समीर पर बलात्कार का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 18, 2025

ललित मोदी के भाई समीर पर बलात्कार का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार

डेस्कः दिल्ली पुलिस ने भगोड़े ललित मोदी के भाई समीर मोदी को गिरफ्तार किया है। समीर को बलात्कार के आरोप में न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी थाने की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दिल्ली पुलिस के सूत्रों ने बताया कि समीर मोदी को दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल ऐयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया है। ललित मोदी के भाई को पुराने रेप के आरोप में दिल्ली पुलिस ने अरेस्ट किया है।

CRPF का ऐसा अपमान ! HDFC बैंक की महिला कर्मचारी-सेना के जवान का ऑडियो सुन खौल जाएगा खून!
हिंदुस्तान टाइम्स के अनुसार, आईपीएल के पूर्व कमिश्नर ललित मोदी के भाई समीर मोदी पर 2019 का एक दुष्कर्म का मामला था, जिसे लेकर गत दिनों एफआईआर दर्ज की गई है। समीर मोदी लंदन से आए थे और आईजीआई एयरपोर्ट पर ही दिल्ली पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।साउथ-ईस्ट डिस्ट्रिक्ट पुलिस ने भगोड़े ललित मोदी के भाई समीर मोदी को रेप केस के आरोप में गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के मुताबिक समीर मोदी पर 2019 में उनके ही दफ्तर में काम करने वाली एक महिला ने न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी थाने में केस दर्ज कराया था। इस केस में वह फरार चल रहे थे।

See also  गजब! धनबाद के अस्पताल में चल रहा था ऑपरेशन, छत तोड़कर डॉक्टर के ऊपर गिरा कुत्ता; फिर...

‘देश के Gen Z संविधान को बचाएंगे, मैं उनके साथ खड़ा हूं’,….राहुल गांधी का बड़ा बयान
समीर मोदी के खिलाफ एलओसी भी खोल दी गई थी। समीर मोदी जैसे ही गुरुवार सुबह विदेश से आईजीआई एयरपोर्ट पहुंचे उनकी घात में बैठी न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक समीर मोदी का न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में घर और ऑफिस है। पुलिस ने उन्हें साकेत कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने आरोपी को एक दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है। फिलहाल पुलिस आरोपी समीर मोदी से पूछताछ कर आगे की जांच कर रही है।
इकनॉमिक टाइम्स के अनुसार, समीर मोदी एंटरप्राइजेज के कार्यकारी निदेशक (Executive Director) समीर मोदी लंबे समय से मोदी व्यापार साम्राज्य के भीतर चल रहे पारिवारिक और कॉर्पोरेट झगड़े, और उनके पिता व उद्योगपति के.के. मोदी की ओर से छोड़ी गई 11,000 करोड़ रुपये की विरासत के केंद्र में रहे हैं। वह गॉडफ्रे फिलिप्स इंडिया की चेयरपर्सन बीना मोदी के बेटे हैं।

See also  दिल्ली में DPS समेत 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की मिली धमकी, बिल्डिंग को खाली कराया गया

पीएम मोदी की मां को दरभंगा में फिर दी गई गाली, नीतीश कुमार को लेकर भी अभद्र टिप्पणी, वीडियो हुआ वायरल
वह तीन भाई-बहनों में सबसे छोटे हैं, जिनमें आईपीएल के पूर्व अध्यक्ष ललित मोदी और व्यवसायी चारु मोदी शामिल हैं। अपनी मां और अन्य निदेशकों के साथ कड़वे विवाद के बाद पिछले साल अगस्त में समीर को कंपनी के बोर्ड से हटा दिया गया था।यह पारिवारिक झगड़ा मई 2024 में तब खुलकर सामने आ गया जब समीर ने आरोप लगाया कि जब उन्होंने जून 2024 में एक निर्धारित बोर्ड मीटिंग में प्रवेश करने की कोशिश की, तो उनकी मां के सुरक्षा अधिकारी (PSO) और गॉडफ्रे फिलिप्स के कुछ निदेशकों ने उन्हें गंभीर चोटें पहुंचाई थीं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now