CRPF का ऐसा अपमान ! HDFC बैंक की महिला कर्मचारी-सेना के जवान का ऑडियो सुन खौल जाएगा खून!

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 18, 2025

hdfc bank

मुंबई: एचडीएफसी बैंक की एक महिला कर्मचारी का कथित ऑडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें वह लोन रिकवरी कॉल के दौरान सेना के एक जवान से अभद्र भाषा में बात करती सुनाई दे रही है। महिला का नाम अनुराधा वर्मा बताया जा रहा है।

HDFC बैंक की कर्मचारी पर आरोप

सेना के जवान के साथ गाली-गलौज

वायरल ऑडियो और सोशल मीडिया पर से मिली जानकारी के अनुसार, जवान ने बैंक से लिए गए लोन पर ज्यादा ब्याज वसूली को लेकर सवाल उठाया था। इस पर कर्मचारी भड़क गई और गाली-गलौज करने लगी। इतना ही नहीं, उसने पूरी सेना और शहीदों पर भी बेहद आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी।

See also  Arvind Kejariwal का 'क्रिमि'नल-माइंड' : जेल में रहकर ED के खिलाफ कर रहे है सा'जिश

सेना के जवान को क्या-क्या कहा

“मेरा 15 लाख 85 हजार का लोन सैंक्शन किया गया, तो 16 लाख के हिसाब से ब्याज क्यों लिया जा रहा है?”
इस सवाल पर महिला ने न सिर्फ अपमानजनक जवाब दिए, बल्कि सैनिकों और उनके परिवारों के लिए भी बेहद अमर्यादित शब्दों का इस्तेमाल किया।

कथित ऑडियो में महिला को कहते सुना जा सकता है – “तुम अनपढ़ हो, इसलिए तुम्हें बॉर्डर पर भेजा गया है। अगर पढ़े-लिखे होते तो किसी अच्छी कंपनी में नौकरी कर रहे होते।”

“तुम्हें किसी और का हिस्सा नहीं खाना चाहिए, वह पचेगा नहीं। इसी वजह से तुम्हारे बच्चे विकलांग पैदा होते हैं।”

“तुम कर्ज पर भिखारी की तरह जी रहे हो। क्या मैं तुम्हारे बाप की नौकर हूं?” सोशल मीडिया पर इस ऑडियो को लेकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है। यूजर्स लगातार एचडीएफसी बैंक से इस महिला कर्मचारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

See also  बेचैनी होने पर चलकर पहुंचा अस्पताल, डॉक्टर के सामने रुकीं धड़कनें, पलक झपकते मौत- VIDEO
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now