रांची समेत झारखंड के कई जिलों में आज होगी भारी बारिश, मौसम विभाग का अलर्ट, सोमवार को राजधानी का हुआ बुरा हाल

रांचीः झारखंड में मानसून पूरी तरह अपने रंग में है। पिछले दो दिनों से राजधानी रांची समेत राज्य के कई जिलों में भारी बारिश हुई। सोमवार को रांची में हुई बारिश ने राजधानी में नगर निगम की तैयारियों की पोल खोल दी। कांटाटोली और बहू बाजार के बीच नया टोली पेट्रोल पंप के पास बस स्टैंड की ओर उतरने वाले रैंप के आगे एक एसयूवी अचानक गड्डे में जा गिरी। गाड़ी में सवार महिला डॉक्टर जेनित मिंज समय रहते गेट खोलकर बाहर निकल आयीं, जिससे उनकी जान बच गयी। लोगों ने बताया कि खादगढ़ा बस स्टैंड के लिए बनाये गये रैंप के कारण नाली को ढक दिया गया है। इस वजह से पत्थलदुआ की ओर से आनेवाला नाले का पानी कांटाटोली फ्लाइओवर के नीचे जमा हो जता है। सोमवार को हुई बारिश के दौरान शहर की अधिकांश सड़कें जाम रहीं। बारिश और जाम की वजह से कैब चालकों को शाम छह से सात बजे तक बुकिंग लेने से मना कर दिया, इससे लोग परेशान होते रहे।

 

रांची में भारी बारिश के बीच कांटाटोली में गड्डे में गिरी स्कार्पियों, गाड़ी बंद होने से लगा लंबा जाम
पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में सामान्य से 187 फीसदी अधिक बारिश हुई। रांची में दिन में कई बार हुई बारिश की वजह से तापमान में 3.5 डिग्री सेंटीग्रेड तक की गिरावट दर्ज की गयी है। मौसम विभाग का अनुमान है कि 16 सितंबर को इसमें और 1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है।मौसम विभाग ने कहा है कि 16 सितंबर को आसमान में बादल छाये रहेंगे। दो बार या इससे अधिक बार हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होगी। उच्चतम तापमान में 1 डिग्री की और गिरावट आने की संभावना है। हालांकि, न्यूनतम तापमान में किसी परिवर्तन की उम्मीद नहीं दिख रही है। मौसम पूर्वानुमान विभाग ने कहा है कि मंगलवार को रांची का उच्चतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम पारा 22 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

Ranchi Weather News Today 1

मंगलवार को झारखंड के 5 जिलों में होगी भारी बारिश, 12 जिलों येलो अलर्ट,मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी
आईएमडी ने मंगलवार सुबह 8:30 बजे तक गिरिडीह, देवघर, दुमका, जामताड़ा और धनबाद के लिए 'ऑरेंज' अलर्ट जारी किया, जबकि पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, खूंटी, रांची, रामगढ़, बोकारो, हजारीबाग, कोडरमा, गोड्डा, पाकुड़ और साहिबगंज जिलों के लिए 'येलो' अलर्ट जारी किया है।मौसम अधिकारी ने कहा कि इसी तरह का 'ऑरेंज' अलर्ट लातेहार, चतरा, कोडरमा और हजारीबाग के लिए जारी किया गया है। गढ़वा, पलामू, लोहरदगा, रांची, रामगढ़ और गिरिडीह के लिए 16 सितंबर की सुबह से 24 घंटे के लिए और 17 सितंबर की सुबह से 11 जिलों के लिए समान अवधि के लिए 'येलो' अलर्ट जारी किया गया है।

झारखंड पुलिस मुख्यालय के डाटा सेंटर में लगी आग, दमकल ने पाया काबू
रांची में मानसून के सीजन में 1398.8 मिलीमीटर वर्षा हो चुकी है, जो सामान्य वर्षापात 938.6 मिलीमीटर से 49 प्रतिशत अधिक है। झारखंड में अब तक सामान्य से 20 फीसदी अधिक वर्षा हुई है। राज्य में सामान्य वर्षापात 920.8 मिलीमीटर है, जबकि इस साल झारखंड में अब तक 1100.5 मिलीमीटर वर्षा हो चुकी है।मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि पिछले 24 घंटे के दौरान सामान्य से 187 फीसदी अधिक बारिश झारखंड में हुई। सामान्य वर्षा 7.5 मिलीमीटर की तुलना में 21.4 मिलीमीटर वर्षा हुई। सितंबर में संभवत: यह पहला दिन था, जब मानसून सामान्य से अधिक बरसा।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now