झारखंड पुलिस मुख्यालय के डाटा सेंटर में लगी आग, दमकल ने पाया काबू

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 16, 2025

fire in police headquater

रांची के धुर्वा स्थित झारखंड पुलिस मुख्यालय के डाटा सेंटर में मंगलवार सुबह आग लग गई। यह आग डाटा सेंटर के ठीक ऊपर बने डेवलपमेंट रूम में लगी। जिससे वहां कई उपकरण जल गए। आग लगने की खबर मिलते ही तत्काल फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग को फैलने से पहले ही काबू पा लिया।

जानकारी के अनुसार, शुरुआती जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। हालांकि, इस घटना में कितना नुकसान हुआ है, इसका सही आकलन जांच के बाद ही हो पाएगा। लेकिन आग की वजह से ज्यादा नुकसान हुआ है।

यह पहली बार नहीं है जब झारखंड पुलिस मुख्यालय में आग लगने की घटना हुई है। इससे पहले भी दो बार ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं। 16 नवंबर 2018 की शाम पुलिस मुख्यालय के ग्राउंड फ्लोर पर स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में अचानक आग लग गई थी, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। इस घटना में कई महत्वपूर्ण दस्तावेज, कंप्यूटर और फर्नीचर जलकर राख हो गए थे। आग बुझाने की अफरातफरी में एक पुलिसकर्मी का पैर भी टूट गया था।

See also  रांची में कुत्ते को पीट पीट कर मार डाला, थाने में शिकायत, दो गिरफ्तार

बिहार के बाद पश्चिम बंगाल में होगा SIR, चुनाव अधिकारियों की आज से शुरू होने जा रही ट्रेनिंग

70 में से 27 चाहिए जिताऊ सीटें, बिहार में राजद-कांग्रेस के बीच खींचतान? किन सीटों पर INC की नजर

रांची में भारी बारिश के बीच कांटाटोली में गड्डे में गिरी स्कार्पियों, गाड़ी बंद होने से लगा लंबा जाम

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now