झारखंड में एक करोड़ का इनामी नक्सली सहदेव सोरेन मारा गया, सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में तीन नक्सली ढेर

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 15, 2025

झारखंड में एक करोड़ का इनामी नक्सली सहदेव सोरेन मारा गया, सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में तीन नक्सली ढेर

रांचीः हजारीबाग के गिरहोर थाना क्षेत्र स्थित पनतीतरी जंगल में सोमवार की सुबह सुरक्षा बलों से मुठभेड़ में एक करोड़ का इनामी माओवादी सहदेव सोरेन व अन्य दो माओवादी मारे गए। यह जंगल बोकारो व गिरिडीह के सीमावर्ती क्षेत्र में है।

बिहार-झारखंड में अगले 4 दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट, पूरे देश से मॉनसून की वापसी शुरू
सोमवार की सुबह करीब 6 बजे कोबरा और गिरिडीह तथा हजारीबाग पुलिस की संयुक्त टीम ने एक अभियान के दौरान जंगल में निकली थी। टीम को सूचना थी कि एक करोड़ का इनामी सहदेव सोरेन किसी बड़ी माओवादी घटना को अंजाम देने की तैयारी में है। सर्च ऑपरेशन के दौरान सहदेव सोरेन के दस्ते से सुरक्षाबलों की मुठभेड़ हो गई।

झारखंड कैडर के IAS अधिकारी अमित खरे उपराष्ट्रपति सीपी राधा कृष्णन के सचिव बनाए गए, पीएम मोदी के भी रह चुके हैं सलाहकार
इसी सूचना पर पहुंची टीम के साथ माओवादियों की मुठभेड़ हो गयी। इसके बाद सुरक्षा बलों ने जंगल में सर्च अभियान चलाया। सर्च अभियान में तीन शव बरामद हुए। उसमें एक की पहचान एक करोड़ के इनामी माओवादी सहदेव सोरेन के रूप में हुई है।दो अन्य नक्सलियों में 25 लाख का इनामी रघुनाथ हेम्ब्रम और 10 लाख का इनामी बिरसेन गंझू बताया जा रहा है। इनके पास से तीन एके-47 बरामद किया गया है।

See also  हजारीबाग के बैंक ऑफ महाराष्ट्र में करोड़ों की लूट, कई किलो सोना और कैश लेकर अपराधी फरार

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में बड़ा मुठभेड़, 10 नक्सली ढेर, एक करोड़ का इनामी मॉडम बालकृष्ण मारा गया

कौन-कौन मारा गया

  • केंद्रीय कमेटी मेंबर और एक करोड़ का इनामी सहदेव सोरेन उर्फ प्रवेश
  • झारखंड स्पेशल एरिया कमेटी का मेंबर रघुनाथ हेंब्रम, जिस पर 25 लाख इनाम रखा गया था.
  • कमेटी मेंबर और 10 लाख का इनामी वीर सेन गंझू.
  • अब झारखंड में बचे हैं तीन एक करोड़ के इनामी माओवादी
  • सहदेव सोरेन के मारे जाने के बाद अब झारखंड में एक करोड़ के इनामी माओवादियों की संख्या तीन है। इनमें मिसिर बेसरा उर्फ भास्कर उर्फ सुनिर्मल उर्फ सागर, असीम मंडल उर्फ आकाश उर्फ तिमिर तथा अनल उर्फ तूफान उर्फ पतिराम मांझी उर्फ पतिराम मरांडी उर्फ रमेश शामिल हैं।
  • WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Instagram Group Join Now

Trending Now