दिल्ली पुलिस के जवान पर छापेमारी के दौरान महिला से बदसलूकी का आरोप, अधिकारियों ने की कार्रवाई

दिल्ली पुलिस के जवान पर छापेमारी के दौरान महिला से बदसलूकी का आरोप, अधिकारियों ने की कार्रवाई

डेस्कः दिल्ली पुलिस के एक एएसआई पर महिला के साथ बदसलूकी करने का मामला सामने आया है । जिसे लेकर एएसआई के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने कि मांग को लेकर लोग थाना में इकट्ठा हो गए । फिलहाल एएसआई को जिला लाइन भेज दिया गया है और मामले कि जांच शुरू कर दी गई है । दक्षिण – पूर्वी दिल्ली में छापोमारी के दौरान एक महिला के साथ कथित तौर पर दुर्व्यवहार करने के आरोप में एक पुलिस अधिकारी को जिला लाइन भेज दिया गया है । अधिकारियों ने रविवार को बताया कि शनिवार सुबह करीब 9:30 बजे एक पीसीआर कॉल आया । इसमें एसएलसी इलाके की एक दुकान पर अवैध शराब की बिक्री और सेवन का आरोप लगाया गया था।

बाप का महापाप; बिहार में 17 साल की बेटी से 6 दिनों तक रेप, 2 शादियां कर चुका है हैवान

एक अधिकारी ने बताया कि इसके बाद एक पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और परिसर से अवैध शराब को जब्त किया। अधिकारी ने बताया कि लगभग दो घंटे बाद उसी थाने में उसी दुकान से जुड़ी एक महिला कि ओर से एक और पीसीआर कॉल आई । वहीं उसी दुकान से शराब जब्त की गई थी । महिला ने छापेमारी के दौरान एक एएसआई पर अनुचित व्यवहार करने का आरोप लगाया है।

- Advertisement -
LD-advertisement

पटना में पुलिस ने फर्जी IPS को किया गिरफ्तार, खुद को ADG बताकर करता था ठगी

- Advertisement -
royal-soler-new

उसके बाद कुछ लोग थाना में इकट्ठा हो गए । वे सभी लोग एएसआई के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने कि मांग करने लगे । दक्षिण – पूर्वी के डीसीपी और लाजपत नगर के एसीपी समेत वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और भीड़ को शांत किया । अधिकारियों ने मामले की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच करने का आश्वासन दिया।अधिकारी ने कहा कि इस मामले में तुरंत अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई और एएसआई को तत्काल प्रभाव से जिला लाइन भेज दिया गया। घटना की विस्तृत जांच चल रही है और जांच के आधार पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी

Total Views: 0
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now