पलामू में TSPC और सुरक्षाबलों के बीच भीषण मुठभेड़, मारा गया इनामी नक्सली

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 14, 2025

पलामू में TSPC और सुरक्षाबलों के बीच भीषण मुठभेड़, मारा गया इनामी नक्सली

पलामूः जिले के मनातू जंगल में प्रतिबंधित नक्सली संगठन TSPC और सुरक्षाबलों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में 5 लाख का इनामी टीएसपीसी कमांडर मुखदेव यादव मार गिराया गया है। एसपी रीष्मा रमेशन ने मुठभेड़ की पुष्टि की गई। मिली जानकारी के अनुसार, अभी भी दोनों ओर से गोलीबारी हो रही है।

पलामू में चोरी हो गई एक करोड़ की हथिनी, चिप के जरिए लोकेशन ट्रेस कर खोजने की कोशिश
जिस प्रतिबंधित नक्सली संगठन टीएसपीसी के साथ सुरक्षाबलों की मुठभेड़ चल रही है, उसी नक्सली संगठन के साथ तीन सितंबर की रात हुए मुठभेड़ में पलामू पुलिस के दो जवान शहीद हुए थे। दरअसल, 10 लाख का इनामी कमांडर शशिकांत गंझू को टारगेट कर एक बड़ा सर्च अभियान शुरू किया गया है। सर्च अभियान में कोबरा जगुआर समेत अन्य बलों को भी तैनात किया गया है।

महिला नक्सल कमांडर सुजाता ने किया सरेंडर, एक करोड़ का था इनाम
इस दौरान जैसे ही सुरक्षाबलों की टीम मनातू के जंगलों में पहुंची, टीएसपीसी के नक्सलियों ने फायरिंग करना शुरू कर दिया। जवाबी कार्रवाई में सुरक्षाबलों के जवानों ने भी फायरिंग की। रविवार के अहले सुबह से दोनों ओर से फायरिंग जारी है। टीएसपीसी के खिलाफ यह अब तक का सबसे बड़ा अभियान है, जिसमें 200 से भी अधिक जवानों को तैनात किया गया है। मुठभेड़ स्थल से एक इंसास राइफल भी बरामद किया गया है।

See also  Bihar में बड़ी लूटः सोनपुर में हथियाबंद अपराधियों ने IDBI बैंक को लूटा

झारखंड सरकार ने जनगणना की तैयारी को लेकर अधिसूचना जारी की, 2027 मार्च को माना जायेगा आधार
एसपी रीष्मा रमेशन ने मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए बताया कि इलाके में सर्च अभियान जारी है। दरअसल, 10 लाख का इनामी शशिकांत गंझू नक्सली संगठन टीएसपीसी के सुप्रीमो की भूमिका में है। पलामू के मनातू तरहसी एवं चतरा के सीमावर्ती इलाके को टीएसपीसी ने अपना ठिकाना बनाए हुए। शशिकांत के दस्ते में 8 से 10 सदस्य शामिल है। जिनमें से इनामी नक्सली मुखदेव यादव और नगीना भी शामिल है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now