पलामू में चोरी हो गई एक करोड़ की हथिनी, चिप के जरिए लोकेशन ट्रेस कर खोजने की कोशिश

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 13, 2025

पलामू में चोरी हो गई एक करोड़ की हथिनी, चिप के जरिए लोकेशन ट्रेस कर खोजने की कोशिश

पलामूः जिले में एक हथिनी के चोरी होने का मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। चोरी हुए हथिनी की कीमत एक करोड़ रुपये है। हथिनी में एक चिप लगा हुआ है, जिसके आधार पर वन विभाग और पुलिस की टीम खोजबीन कर रही है। इस मामले को लेकर मेदिनीनगर सदर थाना में FIR दर्ज की गई है।

धनबाद में BCCL के वाशरी में बड़ा हादसा,100 फीट ऊंचा साइलो प्लांट धराशायी,फंसे मजदूर को रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर बाहर निकाला गया
दरअसल, यूपी के मिर्जापुर के विंध्याचल के नदिनी के रहने वाले नरेंद्र कुमार शुक्ला ने पलामू पुलिस को मामले की जानकारी दी है। उन्होंने पुलिस को बताया कि संगम लाल से जयमति नाम की एक हथिनी जिम्मेनामा पर मिली थी। उनके गांव में खाने-पीने की व्यवस्था नहीं थी, जिस कारण वह हथिनी को लेकर झारखंड में दाखिल हुए थे।

महिला नक्सल कमांडर सुजाता ने किया सरेंडर, एक करोड़ का था इनाम
11 अगस्त को हथिनी पहुंची थी पलामू
नरेंद्र कुमार शुक्ला ने बताया कि उन्होंने हाथिनी की देखभाल की जिम्मेदारी मिर्जापुर के रहने वाले मुन्ना पांडेय, मिर्जापुर के चुनार के रहने वाले मन्ना पाठक को सौंपी थी। दोनों की दोस्ती एक अन्य हाथी के मालिक ताड़केश्वर नाथ के साथ हो गई। दोनों अपनी हाथिनी को लेकर पलामू के मेदिनीनगर का सदर थाना क्षेत्र के जोरकट के इलाके में दाखिल हुए। नरेंद्र कुमार शुक्ला ने बताया कि 11 अगस्त को वे पलामू पहुंचे। जहां जोरकट इलाके में हथिनी और महावत मिले थे। 13 अगस्त को वह वापस पलामू के जोरकट पहुंचे तो देखा कि हथिनी और महावत दोनों गायब हैं।

See also  पलामू में लोहा कारोबारी प्रमोद अग्रवाल के ठिकानों पर GST का छापा, करोड़ों की टैक्स चोरी का शक

दुर्गा पूजा से पहले मंईयां योजना की राशि और तीन माह का मिलेगा पेंशन, हेमंत सरकार लाभुकों के खाते में डालेगी राशि
नरेंद्र कुमार शुक्ला ने पुलिस को बताया कि उन्होंने झारखंड के कई इलाकों में हथिनी की खोजबीन की, लेकिन ना हथिनी मिली ना ही महावत मिला। पूरे मामले में 12 सितंबर को नरेंद्र शुक्ला ने पलामू पुलिस को लिखित आवेदन दिया।इस संबंध में सदर थाना प्रभारी लालजी ने बताया कि पूछताछ के दौरान नरेंद्र शुक्ला बताया कि उसकी एक हथिनी चोरी हो गई है। हथिनी की कीमत एक करोड़ रुपए है। मामले को लेकर FIR दर्ज की गई है और छानबीन की जा रही है।हथिनी में लगे चिप की भी जानकारी वन विभाग को दे दी गई है, जिसके आधार पर हथिनी का लोकेशन पता किया जा रहा है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now