बाप का महापाप; बिहार में 17 साल की बेटी से 6 दिनों तक रेप, 2 शादियां कर चुका है हैवान

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 14, 2025

रांची के हटिया में छह साल की बच्ची से दुष्कर्म, पहचान का मुखौटा ओढ़ बनाया हवस का शिकार

बिहार के शिवहर से मानवता को शर्मसार करने वाला सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक हैवान पिता ने अपनी 17 साल की नाबालिग बेटी को 6 दिनों तक हवस का शिकार बनाया। इस दौरान पीड़िता को वह बंधक बनाए रखा। मौका पाकर पीड़िता ने डायल 112 को कॉल कर दिया। पुलिस ने उसे घर से निकाल कर पिता के चंगुल से मुक्त कराया। उसके बयान पर केस दर्ज कर पुलिस कार्रवाई कर रही है। आरोपी पिता फरार है।

मामला शिवहर से पिपराही थाना इलाके के एक गांव का है। आरोपी दो शादियां कर चुका है। बताया जा रहा है कि आरोपी की शादी करीब 20 साल पहले हुई थी। पहली पत्नी से उसे एक बेटी हुई। लेकिन वह पत्नी के साथ मारपीट करने लगा क्योंकि उसका दिल अपनी साली पर आ गया था। आरोपी ने पत्नी के प्रताड़ित करके घर से निकाल दिया और साली के साथ शादी कर उसे ले आया। साली से उसके तीन बेटे हैं।

See also  झारखंड में कश्मीर जैसे हालात, एक हफ्ते में 3 डिग्री तक गिरेगा तापमान; मौसम विभाग का अलर्ट जारी

सभी 243 सीटों पर तेजस्वी यादव चुनाव लड़ेगा.., महागठबंधन में सीट बंटवारे से पहले बोले नेता प्रतिपक्ष

इस बीच पहली पत्नी ने भी शादी कर ली। बेटी अपनी मां के साथ रहती थी। मां अपने दूसरे पति के साथ रोजी रोजगार के सिलसिले में दूसरे राज्य चली गयी तो बेटी नानी के घर में रहने लगी। करीब चार महीने पहले आरोपी ससुराल गया और बेटी को अपने पास रखने के लिए बुला लाया। वहीं वह सौतेली मां और भाइयों के साथ रहती थी।

पिछले दिनों दूसरी पत्नी पति से विवाद होने पर बच्चों को लेकर मायके चली गयी। घर पर बाप और बेटी रहते थे। एक दिन आरोपी की नीयत खराब हो गई और उसने अपनी 17 साल की बेटी के साथ दुष्कर्म कर दिया। बात बाहर नहीं जाए इसलिए पीड़िता के बाहर जाने पर रोक लगा दी। आरोपी छह दिनों तक उसे बंधक बनाए रखा और हवस मिटाता रहा। मौका मिलते ही पीड़िता ने डायल 112 को स्थानीय लोगों की मदद से कॉल कर दिया। पुलिस की टीम पहुंची तो आरोपी फरार हो गया।

See also  विनय चौबे की पत्नी ने रांची में 1 करोड़ की कॉमर्शियल प्रॉपर्टी 26 लाख में खरीदी, कारण ढूंढ रही हैं ACB

इस मामले में एसडीपीओ सुशील कुमार ने बताया कि केस दर्ज कर पुलिस कार्रवाई कर रही है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। बच्ची का मेडिकल टेस्ट कराया जा रहा है। उसे पूरी सुरक्षा भी दी जा रही है। स्थानीय लोगों में घटना को लेकर काफी आक्रोश है।

टेकऑफ के वक्त नहीं उठा विमान, पायलट ने लगाई इमरजेंसी ब्रेक, रनवे के अंतिम छोर से पहले रोका; हादसा टला

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now