पटना के लोक अदालत में जमकर हुआ हंगामा, ट्रैफिक चालान का निपटारा नहीं होने से भड़के लोग

पटना के लोक अदालत में जमकर हुआ हंगामा, ट्रैफिक चालान का निपटारा नहीं होने से भड़के लोग

पटनाः बिहार के सभी न्यायालयों में शनिवार को राष्ट्रीय लोकअदालत का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न मामलों की सुनवाई की जा रही है। इस दौरान पटना में कुछ नाराज लोगों ने हंगामा कर दिया। शोर शराबा कर रहे लोग पटना एसएसपी कार्यालय पहुंचे और अपनी शिकायत बताई। लोक अदालत में ट्रैफिक चालान से संबंधित मामलों की सुनवाई नहीं होने से आक्रोश भड़का।

कोचिंग संचालक संजय सिंह पर 2.40 करोड़ धोखाधड़ी करने का आरोप, हरियाणा पुलिस ने पटना से किया गिरफ्तार
प्रदर्शन कर रहे लोगों से मिली जानकारी के मुताबिक आधिकारिक वेबसाइट पर ट्रैफिक चालान से जुड़े वादों पर सुनवाई की जानकारी दी गयी थी। बड़ी संख्या में लोग जो ट्रैफिक चालान से पीड़ित हैं, कोर्ट परिसर पहुंचे थे। यहां उन्हें बताया गया कि इन मामलों में सुनवाई नहीं होगी। यह सुनते ही कई लोग नाराज हो गए और शोर मचाने लगे। थोड़ी देर में ही बड़ी संख्या में ट्रैफिक चालान से पीड़ित लोग पहुंच गए और हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस कर्मी उन्हें संभालते रहे पर शोर शराबा नहीं रुका। अंत में सभी लोग एसएसपी कार्यालय में अपनी बात रखने पहुंच गए। खबर लिखे जाने तक वहां भीड़ जुटी रही।

केंद्रीय मंत्री के सामने NDA कार्यकर्ता सम्मेलन में खूब चले लात-घूसे, मंत्री सुमित सिंह और पूर्व MLC संजय प्रसाद के समर्थकों में भिड़त
इधर किशनगंज में व्यवहार न्यायालय परिसर शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया है। राष्ट्रीय लोक अदालत में शमनीय, सुलहनीय मामलों को निष्पादन किया जा रहा है।लोक अदालत में शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों के लोग अपने मामलों के निष्पादन के लिए पहुंच रहे है।निष्पादन के लिए अलग अलग काउंटर लगाए गए है। अलग अलग काउंटर में पैनल अधिवक्ताओं की प्रतिनियुक्ति की गई है।सहायता के लिए विधिक सेवा प्राधिकार के कर्मी भी मौजूद है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now