कोचिंग संचालक संजय सिंह पर 2.40 करोड़ धोखाधड़ी करने का आरोप, हरियाणा पुलिस ने पटना से किया गिरफ्तार

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 13, 2025

प्रधानमंत्री से जुड़ी जानकारी बेचने के आरोप में बिहार से एक युवक गिरफ्तार, विदेशों से मंगवाता था फंड

पटनाः राजधानी पटना में हरियाणा पुलिस ने एक कोचिंग संचालक को गिरफ्तार किया है। पटना के पीरबहोर इलाके से हरियाणा पुलिस ने प्लेटफॉर्म कोचिंग के संचालक संजय सिंह को 2.40 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार किया। संजय सिंह पर आरोप है कि वह एक ऐसे गिरोह का हिस्सा है, जो लोगों को डिजिटल अरेस्ट कर ऑनलाइन फ्रॉड करता है। इस संबंध में हरियाणा के रोहतक थाने में मामला दर्ज है, जिसके आधार पर यह कार्रवाई की गई।

bh pat 01 police pkg bh10074 13092025150210 1309f 1757755930 482

पटना से सुपौल जा रही बस कंटेनर से टकराई, झंझारपुर में हुआ हादसा
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पूछताछ के दौरान पहले तो संजय सिंह ने सभी आरोपों से साफ इनकार किया, लेकिन जब पुलिस ने उसके बैंक खातों का पूरा ब्यौरा सामने रखा, तो वह चुप हो गया। बाद में उसने अपना अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि आर्थिक तंगी की वजह से उसने इस धंधे में कदम रखा। संजय सिंह ने पुलिस को यह भी बताया कि उसका रोल केवल पीड़ितों से रुपए मंगाने का था।उसने गिरोह के मुख्य सरगना के बारे में भी पुलिस को जानकारी दी है, जो कि बिहार का रहने वाला बताया जा रहा है।

See also  महिला को जिंदा खा गया बाघ, परिवार के मिला कपड़ा और पैर का टुकड़ा

केंद्रीय मंत्री के सामने NDA कार्यकर्ता सम्मेलन में खूब चले लात-घूसे, मंत्री सुमित सिंह और पूर्व MLC संजय प्रसाद के समर्थकों में भिड़त
पुलिस सूत्रों के अनुसार, गिरफ्तारी के बाद इस पूरे नेटवर्क की परतें खुलनी शुरू हो गई हैं। पुलिस अब गिरोह के असली सरगना तक पहुंचने की कोशिश में जुटी हुई है। वहीं, इस दौरान एक अन्य युवक को भी संदेह के आधार पर हिरासत में लिया गया था। हालांकि जांच में उसकी कोई संलिप्तता सामने नहीं आई। उसने पुलिस को बताया कि वह पहले ही संजय सिंह को चेतावनी दे चुका था कि इस गलत काम से दूर रहे। लेकिन इसके बावजूद आरोपी ने कथित तौर पर कहा था,’ऐसे भी मर ही रहे हैं, वैसे भी मरेंगे।’

बिहार में आदिवासी महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म, विरोध करने पर भतीजा के साथ मारपीट
गिरफ्तारी के बाद संजय सिंह को पटना सिविल कोर्ट में पेश किया गया। पुलिस ने कोर्ट की प्रक्रिया पूरी कर आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर हरियाणा ले जाने की तैयारी शुरू कर दी है।इस मामले में पीरबहोर थाना प्रभारी शहजाद गद्दी ने जानकारी दी कि, ”हरियाणा पुलिस आरोपी को लेकर पटना के सिविल कोर्ट गई थी। कोर्ट की औपचारिकता पूरी करने के बाद आरोपी को लेकर हरियाणा पुलिस रवाना हो जाएगी।”

See also  सनकी प्रेमी ने प्रेमिका की गोली मारकर की हत्या, जीजा के घर शादी समारोह में आई थी युवती

मुखिया पति के घर पुलिस ने मारा छापा, भारी मात्रा में हथियार और 7 लग्जरी गाड़िया जब्त, पति-पत्नी को किया गिरफ्तार
इस पूरी कार्रवाई के बाद माना जा रहा है कि जल्द ही इस साइबर ठगी के बड़े गिरोह का पर्दाफाश हो सकता है। आरोपी द्वारा दिए गए बयान और उसके बैंक खातों की डिटेल्स से कई अहम सुराग पुलिस के हाथ लगे हैं। पुलिस का मानना है कि इस नेटवर्क का संचालन बिहार से ही किया जा रहा था,लेकिन इसका दायरा कई राज्यों तक फैला हुआ है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now