पटना से सुपौल जा रही बस कंटेनर से टकराई, झंझारपुर में हुआ हादसा

पटना से सुपौल जा रही बस कंटेनर से टकराई, झंझारपुर में हुआ हादसा

पटनाः राजधानी पटना से सुपौल जिले के त्रिवेणीगंज जा रही एक यात्री बस का शनिवार सुबह मधुबनी जिले के झंझारपुर में एक्सीडेंट हो गया। देव ट्रेवल्स की स्लीपर कोच बस सुबह 5 बजे के करीब एनएच 27 पर झंझारपुर में संग्राम पुल के पास आगे चल रहे कंटेनर से टकरा गई। हादसे के बाद बस सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गई। करीब आधा दर्जन यात्रियों के घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि कंटेनर के अचानक ब्रेक लगाने से यह हादसा हुआ। हादसे के बाद कंटेनर लेकर ड्राइवर मौके से फरार हो गया।

मुखिया पति के घर पुलिस ने मारा छापा, भारी मात्रा में हथियार और 7 लग्जरी गाड़िया जब्त, पति-पत्नी को किया गिरफ्तार
घायल यात्रियों को झंझारपुर के एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। बस के ड्राइवर और खलासी सुरक्षित हैं। किसी के गंभीर घायल होने की सूचना नहीं है। बस के खलासी के अनुसार, घटना उस समय हुई जब पुलिस की एक 112 नंबर की गाड़ी ने कंटेनर को रोकने के लिए हाथ दिया। कंटेनर के रुकते ही पीछे से आ रही बस को ब्रेक लगाने का मौका नहीं मिला और वह उससे जा टकराई।
बस के खलासी का आरोप है कि डायल 112 की गाड़ी ने कंटेनर को वसूली के लिए रोका था और टक्कर के बाद उसे भागने दिया। बस के खलासी ने यह भी बताया कि 112 की गाड़ी ने हादसे के बाद कोई मदद नहीं की। हालांकि, अररिया संग्राम थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने इन आरोपों को सिरे से नकार दिया है। उन्होंने बताया कि घायल यात्रियों का इलाज कराकर उन्हें दूसरी बस से उनके गंतव्य की ओर भेज दिया गया है।

See also  'हिंदू बनना चाहता था, घर पर बनाना चाहता था मंदिर' मां और चार बहनों की हत्या करने वाले अरशद का हैरान करने वाला Video
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now