BPSC 71वीं पीटी परीक्षा आज; 1.50 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी एग्जाम से पहले ही बाहर, जानें वजह

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 13, 2025

BPSC exam

बीपीएससी (BPSC )की 71वीं एकीकृत संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा शनिवार को होगी। परीक्षा में शामिल होने के लिए 4 लाख 70 से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। लेकिन शुक्रवार शाम छह बजे तक तीन लाख 45 हजार अभ्यर्थियों ने ही प्रवेश पत्र डाउनलोड किया, यानी सवा लाख के करीब परीक्षार्थी पहले ही पीटी से दूर हो गए हैं। पिछले वर्ष 70वीं की प्रारंभिक परीक्षा में लगभग 40 हजार अभ्यर्थियों ने प्रवेश पत्र डाउनलोड करके बाद परीक्षा नहीं दी थी। ऐसे में शनिवार को उपस्थिति और कम हो सकती है।

राज्य के 37 जिलों में कुल 912 परीक्षा केंद्रों पर एकीकृत 71वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगिता परीक्षा एक पाली में दोपहर 12 बजे से अपराह्न 2 बजे तक होगी। परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों का प्रवेश साढ़े नौ बजे से शुरू हो जाएगा। अंतिम प्रवेश 11 बजे तक होगा। विलंब होने पर प्रवेश नहीं दिया जाएगा। किसी तरह की इलेक्ट्रॉनिक गैजेट नहीं ले जाना है। तीन स्तरों पर अभ्यर्थियों की जांच होगी। परीक्षा में किसी की गड़बड़ी की सूचना अभ्यर्थी आयोग कार्यालय और संबंधित जिला प्रशासन को दे सकते हैं।

See also  खून दो तभी मिलेगी डिग्री! कॉलेज की फुटबॉल कोच बनी हैवान, छात्रों से सौ-सौ बार करवाती थी रक्तदान

कैंसर, मौत की झूठी अफवाह से लेकर जादू-टोना तक… प्रिसिंपल की दीवानगी में महिला टीचर की सनक

आयोग ने अभ्यर्थियों से असामाजिक एवं अवांछित तत्व, परीक्षा से संबंधित काल्पनिक, निराधार, तथ्यहीन सूचनाओं और अफवाहों से दूर रहने की अपील की है। परीक्षा से जुड़ी किसी सामग्री को प्रचारित करने से पहले उसकी सत्यता की पुष्टि आयोग से करने का अनुरोध भी किया है। इस परीक्षा के माध्यम से करीब 1298 पदों पर नियुक्ति की जानी है। आयोग ने 37 जिलों के जिलाधिकारी को परीक्षा से संबंधित निर्देश भेज दिया है। सभी केंद्रों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती रहेगी।

वहीं किशनगंज जिला मुख्यालय के 10 केंद्रों पर बीपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा में 4 हजार 956 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा को लेकर एसडीएम अनिकेत कुमार परीक्षा केंद्रों का जायजा ले रहे है। एसडीएम अनिकेत कुमार ने बताया कि जिला मुख्यालय के दस केंद्रों पर बीपीएससी की पीटी परीक्षा होगी।इसे लेकर तैयारियां की जा रही है।

See also  रांची से फ्लाइट का किराया हुआ सस्ता, 3-4 हजार रुपए कम हो गए टिकट के दाम; क्या है वजह

शराबबंदी वाले बिहार में दारू पार्टी; जाम टकराते प्रखंड प्रमुख सहित 5 लोग घर से गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now