सिमडेगा में एक करोड़ की अवैध शराब बरामद, पुलिस ने एक को किया गिरफ्तार

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 12, 2025

सिमडेगा में एक करोड़ की अवैध शराब बरामद, पुलिस ने एक को किया गिरफ्तार

डेस्कः सिमडेगा में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सिमडेगा में एक ट्रक में लदकर जा रही अवैध शराब को पुलिस ने जब्त कर लिया है। शराब ट्रक के अंदर कंटेनर में रखी गई थी। इस मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

कोयला मजदूर के आश्रितों को मिलेगा एक करोड़ का अतिरिक्त मुआवजा, कोयला मंत्री जी किशन रेड्डी ने रांची में किया एलान
इस मामले की जानकारी देते हुए सदर थाना पुलिस ने बताया कि गुप्त सूचना मिलने का आधार पर शुक्रवार को दिन में लगभग एक करोड़ से ज्यादा कीमत की अवैध शराब पकड़ी गई है। शराब केंटनर ने रखी हुई थी। पुलिस ने बताया कि एक तस्कर को गिरफ्त में लिया गया है। सिमडेगा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शराब को जब्त कर लिया है।

जमशेदपुर में 13 थानों के प्रभारियों को बदला गया, सोनारी, कदमा, बिष्टुपुर, गोलमुरी के SHO का ट्रांसफर
इस मामले की जानकारी देते हुए सिमडेगा के एसपी एम अर्शी ने बताया कि उनको अवैध शराब की तस्करी की सूचना मिली थी। इसके बाद कार्रवाई करते हुए तस्कर को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार किए गए अवैध शराब तस्कर से पूछताछ की जा रही है और पता लगाया जा रहा है कि शराब कहां से लाई जा रही थी।

See also  रोशनी खलखो बनीं रांची की मेयर, बन्ना गुप्ता की पत्नी ने मानगो में चुनाव जीता, सांसद के बेटे और विधायक के भाई चुनाव हारे
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now