पीएम मोदी और उनकी मां के AI वीडियो पर बवाल, बीजेपी हुई कांग्रेस पर आगबबूला, कहा-घटिया मानसिकता

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 12, 2025

पीएम मोदी और उनकी मां के AI वीडियो पर बवाल, बीजेपी हुई कांग्रेस पर आगबबूला, कहा-घटिया मानसिकता

डेस्कः बिहार चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी मां हीराबेन को लेकर राजनीतिक विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। पहले जहां कांग्रेस की वोटर अधिकार यात्रा के दौरान पीएम मोदी और उनकी मां को लेकर अभद्र भाषा के इस्तेमाल का मामला सुर्खियों में था वहीं अब एक नया AI वीडियो सामने आ गया है। ये वीडियो बिहार कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। इस वीडियो में पीएम मोदी और उनकी मां दिख रही हैं। कांग्रेस के इस वीडियो को लेकर बीजेपी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। बीजेपी ने इस वीडियो को पीएम की मां, महिलाओं और गरीबों का अपमान बताया है।

कांग्रेस की चाल से लालू यादव नाराज, हेमंत सोरेन और पशुपति पारस की पार्टी के सीट शेयरिंग को लेकर मामला फंसा
दरअसल, पिछले दिनों बिहार कांग्रेस ने साहब के सपनों में आईं “माँ” शीर्षक से एक AI जेनरेटेड वीडियो पोस्ट किया, जिसमें पीएम मोदी और उनकी दिवंगत मां जैसे दो किरदार दिख रहे हैं। वीडियो में दिखाया गया है कि पीएम मोदी के सपने में उनकी मां आती हैं और उन्हें बिहार विधानसभा चुनाव के प्रचार के दौरान अपने नाम का इस्तेमाल करने के लिए उन्हें डाँट रही हैं।

See also  10लाख का इनामी नक्सली भीखन गंझू सहयोगी के साथ गिरफ्तार, 12.32लाख जब्त

बिहार में सीट शेयरिंग को लेकर BJP ने तय किया ‘फॉर्मूला’, चिराग पासवान की झोली में ज्यादा सीटें
बिहार कांग्रेस के वीडियो में क्या?
AI जेनरेटेड वीडियो में दिखाया गया है कि पीएम मोदी की मां सपने में पीएम को डांटते हुए कहती हैं, “अरे बेटा, पहले तो तुमने हमें नोटबंदी की लंबी लाइनों में खड़ा किया, तुमने मेरे पैर धोने का रील बनवाया और बिहार में अब मेरे नाम पर राजनीति कर रहे हो। तुम मेरे अपमान के बैनर-पोस्टर छपवा रहे हो। तुम फिर से बिहार में नौटंकी करने की कोशिश कर रहे हो। राजनीति के नाम पर कितना गिरोगे?” इस संवाद के बाद पीएम मोदी की नींद टूट जाती है।

 

सुशीला कार्की बनीं नेपाल की पहली महिला प्रधानमंत्री, नेपाल में सत्ता पर सस्पेंस हुआ खत्म

इस वीडियो के बाद बीजेपी भड़क गई है। बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने इस वीडियो को लेकर कांग्रेस को निशाना साधते हुए कहा है कि घटिया लोगों की घटिया मानसिकता । प्रधानमंत्री जी के मॉं को तो छोड़ दो । गॉंव का गरीब आदमी प्रधानमंत्री बना है यह तो पाश्चात्य संस्कृति के खिलाफ है,जीवन भर उनको मौत का सौदागर कहते रहे,अब तो नीचता की पराकाष्ठा है।भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा कि प्रधानमंत्री की मां को गाली देने के लिए पश्चाताप से कोसों दूर, कांग्रेस ने न केवल उसे सही ठहराया, बल्कि झूठ के साथ आरोपी का बचाव भी किया। और अब बिहार कांग्रेस ने एक घृणित वीडियो के साथ सारी हदें पार कर दीं हैं।

मंत्री इरफान अंसारी को धमकी देने वाला अरेस्ट, आरोपी डॉक्टर को वाराणसी से पुलिस ने किया गिरफ्तार
टेक्नोलॉजी के दुरुपयोग को लेकर पीएम को लिखा पत्र
पीएम मोदी और उनकी मां का एआई वीडियो बनाने के मामले को लेकर पद्मश्री मथुरभाई सवानी ने पीएम मोदी एक पत्र लिखा है। इस पत्र में उन्होंने ऐसे वीडियो पर आपत्ति जताते हुए टेक्नोलॉजी के दुरुपयोग की बात कही है। उन्होंने कहा है कि इस तरह की तकनीक के इस्तेमाल को लेकर कोई नियम कानून जरूर बनाए जाने चाहिए। ऐसे वीडियो में जिस तरह का संवाद इस्तेमाल किया जा रहा है वो हमारे भारत में कभी नहीं होता है। हम लोग इस वीडियो में दिखाए गए संवाद से पीड़ित हैं। इसलिए हमने ये पत्र लिखा है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now