छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में बड़ा मुठभेड़, 10 नक्सली ढेर, एक करोड़ का इनामी मॉडम बालकृष्ण मारा गया

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 11, 2025

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में बड़ा मुठभेड़, 10 नक्सली ढेर, एक करोड़ का इनामी मॉडम बालकृष्ण मारा गया

डेस्कः छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में गुरुवार को नक्सलियों के खिलाफ अभियान के दौरान सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। सुरक्षाबलों ने एक करोड़ रुपये के इनामी मनोज उर्फ मॉडल बालकृष्ण समेत 10 नक्सलियों को मार गिराया है। बालकृष्ण की मौत सुरक्षाबलों के लिए बड़ी उपलब्धी मानी जा रही है। सूत्रों के अनुसार, खुफिया जानकारी के आधार पर इलाके में शीर्ष नक्सली नेता बालकृष्ण की मौजूदगी की पुष्टि होने के बाद बुधवार को ऑपरेशन शुरू किया गया था।

कुलमान घीसिंग का नाम नेपाल के अंतरिम प्रधानमंत्री के लिए बढ़ाया गया, सुशीला कार्की के विरोध के बाद लिया गया फैसला, Gen-Z के दो गुट आपस-में भिड़े
इस ऑपरेशन के बारे में जानकारी देते हुए सुरक्षाबलों ने बताया कि खुफिया इनपुट के आधार पर बुधवार को ऑपरेशन शुरू किया गया था, जिसमें मोडेम बालकृष्ण समेत 10 नक्सली मारे गए हैं, जिस पर एक करोड़ रुपये का इनाम घोषित था। मुठभेड़ गरियाबंद के एक दूरस्थ क्षेत्र में हुई, जहां सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के एक समूह को घेर लिया।प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस ऑपरेशन में राज्य पुलिस, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) और कोबरा बटालियन की टीमें शामिल थीं। मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों में से मनोज उर्फ मोडेम बालकृष्ण ओडिशा स्टेट कमेटी (OSC) का एक वरिष्ठ सदस्य था, जिस पर एक करोड़ रुपये का इनाम घोषित था।

See also  छत्तीसगढ़ में दंतेवाड़ा के जंगलों में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में 30 नक्सली ढेर

कांग्रेस की चाल से लालू यादव नाराज, हेमंत सोरेन और पशुपति पारस की पार्टी के सीट शेयरिंग को लेकर मामला फंसा
नक्सलियों का गढ़ रहा है गरियाबंद 
गरियाबंद जिला लंबे वक्त से नक्सली एक्टिविटियों का गढ़ रहा है, जहां सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच कई मुठभेड़ें हो चुकी हैं। हाल के सालों में सुरक्षाबलों ने यहां नक्सलवाद को कमजोर करने के लिए कई सफल ऑपरेशन किए हैं, जिसमें कई शीर्ष नक्सली नेता मारे गए या गिरफ्तार किए गए हैं।

दिल्ली से मुंबई-रांची तक स्पेशल सेल की छापेमारी, IS के 5 आतंकवादी गिरफ्तार, हथियार और IED बरामद
कौन था मनोज उर्फ मोडेम बालकृष्ण?
मनोज उर्फ मॉडम बालकृष्ण नक्सली संगठन में एक शीर्ष नेता था, जिस पर कई गंभीर अपराधों का आरोप था। जिनमें हत्या, लूट और पुलिस पर हमला शामिल है। उस पर एक करोड़ रुपये का इनाम घोषित था जो इस बात का संकेत है कि वह नक्सली गतिविधियों में कितना प्रभावशाली था। उसकी मौत से नक्सली संगठन की रीढ़ तोड़ने में मदद मिलेगी, क्योंकि वह कई ऑपरेशनों का मास्टरमाइंड था।

See also  राजनीति में आ रही है कल्पना सोरेन, हेमंत ने सौंप दी 'विरासत'! राहुल ने भी कर दिया वेलकम !
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now