- Advertisement -
CM-Plan AddCM-Plan Add

केपी शर्मा ओली के बाद राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने भी इस्तीफा दिया, बालेंद्र शाह को अंतरिम PM बनाने की मांग, नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री को लोगों ने पीटा

डेस्कः नेपाल में प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली के इस्तीफा देने के बाद भी बवाल बंद नहीं हो रहा है। काठमांडू की सरकारों पर प्रदर्शन करते हुए विक्ट्री मार्च निकाला। नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री केपी ओली के भैरहवा एयरपोर्ट आने की सूचना के बाद युवाओं ने एयरपोर्ट परिसर को घेर लिया है। इस आंदोलन के केंद्र में एक नाम उभरकर सामने आया है, वो हैं बालेंद्र शाह, जिन्हें लोग बालेन शाह भी कहते है। नेपाल में राजनीतिक उलथ पुथल के बीच बालेंद्र शाह को अंतरिम प्रधानमंत्री बनाने की मांग की जा रही है।प्रधानमंत्री ओली के बाद अब राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने भी इस्तीफा दे दिया है।काठमांडू के मेयर ने प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली के इस्तीफे को जीत बताते हुए प्रदर्शनकारियों से शांति की अपील की है।

whatsapp image 2025 09 09 at 4.52.48 pm

नेपाल में ओली सरकार के खिलाफ गुस्सा बढ़ा, भीड़ ने राष्ट्रपति-गृह मंत्री-विदेश मंत्री के घर को फूंका, अब तक 5 मंत्रियों का इस्तीफा
नेपाल में जारी उथल-पुथल के बीच आंदोलनकारियों ने पूर्व प्रधानमंत्री देउबा और वित्त मंत्री को पीटा। इसके साथ ही राष्ट्रपति के निजी आवास, गृह मंत्री , विदेश मंत्री के घर को भी आग के हवाले कर दिया। नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री झालनाथ खनाल के घर में प्रदर्शनकारियों ने आग लगा दी। उनकी पत्नी रबिलक्षमी पेंटर बुरी तरह घायल हो गईं। इसके साथ ही पूर्व PM झालानाथ खनल के घर में लगाई आग, पत्नी गंभीर रूप से घायल है।

See also  पहलगाम आतंकी हमले के बाद जम्मू-कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला और पीएम मोदी की मुलाकात, करीब आधे घंटे तक हुई बातचीत

नेपाल में फेसबुक-एक्स-यूट्यूब बैन को लेकर बवाल, संसद भवन के गेट पर प्रदर्शन के बाद अब तब 20 की मौत, गृह मंत्री ने दिया इस्तीफा
ओली के इस्तीफे के बाद बालेंद्र शाह को अंतरिम पीएम बनाने की मांग हो रही है।बालेंद्र शाह काठमांडू के मेयर हैं। नेपाल के प्रदर्शनकारी उनके समर्थन में हैं।बालेंद्र शाह की अगर बात करें तो वह युवाओं के काफी चहेते हैं। ओली के इस्तीफे के बाद उनका (बालेंद्र शाह) भी सामने आया है। बलेन शाह ने कहा कि देश के हत्यारे (केपी शर्मा ओली) ने गद्दी छोड़ दी है। उन्होंने प्रदर्शनकारियों से अपील करते हुए कहा कि Gen-Z संयम बरतें और देश की संपत्ति को नुकसान न पहुंचाएं। शाह ने ये भी कहा कि वह सेना प्रमुख से भी बातचीत के लिए तैयार हैं।

See also  GEN Z कौन से युवा कहलाते हैं, जिन्होंने रातोंरात कर दिया नेपाल में तख्तापलट

balen shah

सुदन गुरूंग जिसने नेपाली युवाओं के गुस्से को आंदोलन में बदला, दो मंत्रियों के इस्तीफे के बाद भी शांत नहीं हुआ गुस्सा
टाइम मैगजीन की सूची में रहे हैं शामिल
नेपाल न्यूज के अनुसार, बालेन के कद और प्रभाव का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि टाइम मैगजीन ने उन्हें 2023 की अपनी शीर्ष 100 शख्सियतों की सूची में शामिल किया था।  द न्यू यॉर्क टाइम्स जैसे विश्व-प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों ने भी उन्हें कवर किया है।युवाओं के बीच उनके बड़े पैमाने पर फॉलोअर्स हैं। अक्सर सोशल मीडिया पर उनके पोस्ट राष्ट्रीय स्तर पर बहस छेड़ देते हैं और तेजी से ट्रेंड करने लगते हैं। उनकी जीवन शैली, रहन-सहन, स्टाइल सबकुछ वहां के युवाओं के लिए एक रोल मॉडल की तरह है।यही वजह है कि इस बड़े आंदोलन को बालेन ने बड़ी आसानी से अपना समर्थन देकर हाईजैक कर लिया।
इंजीनियर से रैपर और मेयर तक का सफर
बालेन शाह जिन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक सिविल इंजीनियर के तौर पर की। फिर उन्होंने रैपर के रूप में अपनी किस्मत आजमाई। इसके बाद उन्होंने राजनीति में आने का फैसला किया और काठमांडू के मेयर पद के लिए चुनाव लड़ा और जीत भी गए। राजनीति में उनका अप्रत्याशित उछाल, युवाओं के बीच लोकप्रियता और पारंपरिक राजनीतिक दलों से नेपाली युवाओं का बढ़ते मोहभंग ने बालेन को नायक बना दिया।
इंडियन सिनेमा का किया था विरोध 
2023 में एक रामायण की कहानी से प्रेरित ‘आदिपुरुष’ नाम की एक फिल्म आई थी।उस वक्त काठमांडू के मेयर बालेन शाह ने इस के कुछ डायलॉग पर आपत्ति जताई थी और उसे फिल्म से हटाने की मांग की थी। ऐसा नहीं करने के एवज में उन्होंने चेतावनी दी थी कि नेपाल और काठमांडू में कोई भी भारतीय फिल्म नहीं चलने देंगे।

See also  नेपाल में अंतरिम प्रधानमंत्री सुशीला कार्की के घर के बाहर नारेबाजी, प्रदर्शन में मारे गए युवाओं के परिजनों ने दिया धरना
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now