डेस्कः नेपाल में ओली सरकार के खिलाफ लगातार दूसरे दिन भी प्रदर्शन जारी है। सोमवार को प्रदर्शन के दौरान हुई कार्रवाई में 24 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। मंगलवार को नेपाल के अलग-अलग शहरों में युवा प्रदर्शनकारी सड़क पर उतर आये है। ओली सरकार के 5 मंत्रियों ने अब तक इस्तीफा दे दिया है लेकिन स्थिति अब भी नियंत्रण से बाहर है। लोग प्रधानमंत्री ओली के इस्तीफे की मांग पर अड़े है, दूसरे तरह प्रधानमंत्री के नेपाल छोड़कर दुबई जाने की चर्चाएं सोशल मीडिया पर हो रही है।
नेपाल में ओली सरकार के खिलाफ स्कूल के छात्र सड़क पर उतरे#Nepal #Nepalprotest #NepalProtests pic.twitter.com/dZS7YYpOIs
— Live Dainik (@Live_Dainik) September 9, 2025
सुदन गुरूंग जिसने नेपाली युवाओं के गुस्से को आंदोलन में बदला, दो मंत्रियों के इस्तीफे के बाद भी शांत नहीं हुआ गुस्सा
काठमांडू समेत कई शहरों में युवा प्रदर्शनकारियों ने तोड़फोड़ और आगजनी की। प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति के निजी आवास पर कब्जा कर लिया और उसमें आग लगा दी। सोमवार को गृहमंत्री के पद से इस्तीफा देने वाले रमेश लेखक, विदेश मंत्री डॉ. आरजू राणा देउबा, संचार मंत्री पृथ्वी सुब्बा गुरुंग, ऊर्जा मंत्री दीपक खड़का के घर तोड़-फोड़ और आगजनी हुई है। पब्लिक फिर से संसद भवन की तरफ बढ़ रही है, प्रदर्शनकारियों ने रास्ते में लगे बैरिकेड्स भी तोड़ दिए हैं।
काठमांडू में नेपाली संसद के बाहर फिर से स्थिति तनावपूर्ण#Nepalprotest #Nepal #NepalProtests #NepalNews pic.twitter.com/allikoDfLe
— Live Dainik (@Live_Dainik) September 9, 2025
नेपाल में फेसबुक-एक्स-यूट्यूब बैन को लेकर बवाल, संसद भवन के गेट पर प्रदर्शन के बाद अब तब 20 की मौत, गृह मंत्री ने दिया इस्तीफा
इस बीच डिप्टी PM प्रकाश मान सिंह समेत कई मंत्रियों ने पद छोड़ने का ऐलान किया है। सरकार के खिलाफ हुए प्रदर्शन के बाद मंत्रियों के इस्तीफे का सिलसिला जारी है। सोमवार को गृहमंत्री रमेश लेखक ने इस्तीफा दिया। इसके बाद मंगलवार को कृषि मंत्री रामनाथ अधिकारी, स्वास्थ्य मंत्री प्रदीप पौडेल समेत नेपाली कांग्रेस के सभी नेताओं ने पद छोड़ दिया। पीपुल्स सोशलिस्ट पार्टी के नेता और पेयजल मंत्री प्रदीप यादव ने भी इस्तीफा दे दिया है।नेपाल में बढ़ते विरोध प्रदर्शनों के बीच प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने आज शाम छह बजे सर्वदलीय बैठक बुलाने का ऐलान किया है। ओली ने कहा कि वे हालात का आकलन करने और सार्थक समाधान तलाशने के लिए संबंधित दलों से संवाद कर रहे हैं। उन्होंने जनता से शांति बनाए रखने की अपील की और कहा कि इस कठिन समय में सभी भाइयों और बहनों से धैर्य और संयम की अपेक्षा है।
नेपाल में ऊर्जा मंत्री दीपक खड़का का घर का भीड़ ने फूंका
मंत्री के घर से उड़ने लगे नोट सड़क पर जाकर गिरे #Nepal #Nepalprotest #NepalProtests #NepalNews #NepalGenZProtest #Kathmandu #SocialMediaBan #GenZProtest #Nepal #Nepalprotest #KPOliResign pic.twitter.com/y1cJuEtPZT
— Live Dainik (@Live_Dainik) September 9, 2025
भारी खून-खराबा, प्रदर्शन और 19 मौतों के बाद झुकी नेपाल सरकार, सोशल मीडिया से बैन हटाया
नेपाली कांग्रेस के सभी मंत्रियो का इस्तीफा
गठबंधन सरकार में शामिल नेपाली कांग्रेस ने अपने मंत्रियों से इस्तीफा देने का आदेश दिया है। पार्टी के अगुआ और वर्तमान सरकार में उप-प्रधानमंत्री प्रकाश मान सिंह, आरजू राणा देउबा (विदेश मंत्री), तेजू लाल चौधरी (खेल), अजय चौरसिया (कानून), दीपक खड़का (ऊर्जा), ऐन बहादुर शाही (वानिकी), प्रदीप पौडेल (स्वास्थ्य एवं जनसंख्या), रामनाथ अधिकारी (कृषि) और बद्री पांडे (पर्यटन) ने इस्तीफा दिया है।
नेपाल में जुलाई 2024 से 88 सीटें वाली शेर बहादुर देउबा की नेपाली कांग्रेस और 79 सीटें वाली केपी शर्मा ओली की CPN (UML) मिलकर सरकार चला रही है। नेपाली कांग्रेस के महासचिव गगन थापा ने भी नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए पद से इस्तीफा देने की घोषणा की है।






